Baaghi 4: टाइगर श्रॉफ की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बागी 4’ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। यह फैंस की उम्मीदों पर खरा उतर रहा है। ट्रेलर में टाइगर श्रॉफ अपने चिर-परिचित अंदाज में जबरदस्त एक्शन और स्टंट्स करते नजर आ रहे हैं। यह ट्रेलर दर्शकों का उत्साह दोगुना कर रहा है।
‘बागी 4’ का दमदार ट्रेलर आया सामने
‘बागी’ सीरीज की चौथी कड़ी का यह ट्रेलर एक्शन, ड्रामा और रोमांच का शानदार मेल है। टाइगर का दमदार लुक और खतरनाक स्टंट्स ट्रेलर की जान हैं। ये पहले फ्रेम से ही दर्शकों को बांधे रखते हैं। ट्रेलर में उनकी फिटनेस और एक्शन सीक्वेंस की तारीफ सोशल मीडिया पर शुरू हो चुकी है।
फैंस इस ट्रेलर को देखकर फिल्म के लिए और उत्साहित हो गए हैं। ‘बागी 4’ में टाइगर के साथ नई कहानी और नए किरदारों का तड़का भी देखने को मिलेगा। ट्रेलर ने साफ कर दिया है कि यह फिल्म एक्शन प्रेमियों के लिए किसी सिनेमाई दावत से कम नहीं होगी।
