Anurag Kashyap: अनुराग कश्यप के पास बेटी की शादी के लिए नहीं थे पैसे, फरिश्ता बनकर इस साउथ सुपरस्टार ने की मदद

Table of Content

Anurag Kashyap: बॉलीवुड के मशहूर फिल्मकार और अभिनेता अनुराग कश्यप ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उनकी बेटी आलिया कश्यप की शादी के लिए उनके पास पर्याप्त पैसे नहीं थे। इस मुश्किल घड़ी में साउथ के एक सुपरस्टार फरिश्ता बनकर आए और उनकी मदद की।

War 2: क्या ‘वॉर 2’ रिलीज से पहले ही कमा लेगी 85-120 करोड़? फिल्म को लेकर आई बड़ी जानकारी

इस सुपरस्टार ने की मदद
Anurag Kashyap
विजय सेतुपति: इंस्टाग्राम

हम जिस सुपरस्टार की बात कर रहे हैं। उनका नाम विजय सेतुपति है। उन्होंने ही अनुराग को फिल्म ‘महाराजा’ में काम करने का मौका दिया। 2024 में रिलीज हुई इस फिल्म में अनुराग ने खलनायक की भूमिका निभाई थी। ‘द हिंदू’ की ओर से आयोजित एक इवेंट में Anurag Kashyap ने कहा कि वह अभिनय करने के मूड में नहीं थे। पहले भी उन्हें कई साउथ की फिल्मों के ऑफर आए, लेकिन उन्होंने ठुकरा दिए। अनुराग ने कहा, “2018 में ‘इमाइक्का नोडिगल’ के बाद मुझे साउथ की कई फिल्में ऑफर हुईं, लेकिन मैंने मना कर दिया। फिर मेरी फिल्म ‘केनेडी’ के पोस्ट-प्रोडक्शन के दौरान मेरी मुलाकात विजय सेतुपति से मेरे पड़ोसी के घर पर होती थी। पहले तो मैं ‘महाराजा’ करने के लिए तैयार नहीं था, लेकिन विजय ने मुझे ‘केनेडी’ में कुछ खास खोजने में मदद की। मैंने उन्हें फिल्म में थैंक्यू कार्ड भी दिया।”

Salman Khan: मदर्स डे पर सलमान खान ने की खास पोस्ट, दोनों मां को बताया दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाएं

विजय ऑफर की ‘महाराजा’

अनुराग ने आगे कहा कि उन्होंने विजय से अपनी परेशानी साझा की थी। उन्होंने कहा, “मैंने विजय से कहा कि अगले साल मेरी बेटी की शादी है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैं इस शादी का खर्च उठा पाऊंगा।” इस पर विजय ने तुरंत जवाब दिया, “हम आपकी मदद करेंगे।” बाद में अनुराग ने फिल्म ‘महाराजा’ में काम किया और अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया।

Mother’s Day: मदर्स डे पर बोनी कपूर हुए भावुक, तस्वीरें साझा कर मां को किया याद

2024 में हुई थी आलिया की शादी

Anurag Kashyap की बेटी आलिया कश्यप की बात करें तो वह एक कंटेंट क्रिएटर और यूट्यूबर हैं। दिसंबर 2024 में मुंबई में उन्होंने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे से शादी की थी। इस शादी में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। अनुराग की पहली शादी फिल्म एडिटर आरती बजाज से हुई थी, जिनसे उनकी बेटी आलिया हैं। 2009 में दोनों का तलाक हो गया था। इसके बाद अनुराग ने अभिनेत्री कल्कि केकलां से शादी की, लेकिन 2015 में यह रिश्ता भी टूट गया।

मुंबई छोड़ बेंगलुरु में बस चुके हैं अनुराग

मार्च 2025 में अनुराग ने ऐलान किया था कि वह मुंबई छोड़कर जा चुके हैं। हालांकि, उन्होंने नई जगह का खुलासा नहीं किया, लेकिन खबरें हैं कि उन्होंने बेंगलुरु में अपना नया ठिकाना बनाया है। अनुराग ने बॉलीवुड को ‘बेहद जहरीला’ बताते हुए हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बनाने की बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि बॉलीवुड में अब केवल बॉक्स ऑफिस के नंबरों की दौड़ चलती है, जो उन्हें पसंद नहीं।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Spider Man Brand New Day Box Office Day 1

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारत में दबदबा कायम: 8वें दिन कमाए 14 करोड़

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider-Man: Brand New Day) भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बिना रुके शानदार प्रदर्शन कर रही है। पहले हफ्ते में कई रिकॉर्ड ध्वस्त करने के बाद, फिल्म ने दूसरे हफ्ते के कामकाजी दिनों में भी सिनेमाघरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। रिलीज के...

Ramayana Release Date: ‘रामायण’ की रिलीज डेट पर लगी मुहर

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर अब तक का सबसे बड़ा और आधिकारिक अपडेट सामने आ गया है। फिल्म के ऑफिशियल ट्रेलर के साथ ही मेकर्स ने इसकी ग्लोबल रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। अंतर्राष्ट्रीय प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन जायंट सोनी पिक्चर्स ने मुहर लगा दी है कि यह भव्य महाकाव्य 6 नवंबर...
Assam Flood

Assam Flood: असम बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने रणदीप हुड्डा, पानी में उतरकर बांटी राहत सामग्री

Assam Flood: असम में आई भीषण बाढ़ के कारण लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। संकट की इस घड़ी में बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया के ज़रिए मदद का हाथ बढ़ाया है। अभिनेता ने बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुँचाने के लिए गैर-लाभकारी संगठन ‘द ग्लोबल सिख्स’ (The Global Sikhs) के साथ साझेदारी की है...
Ramayana 2

Ramayana 2: ‘रामायण पर 10 फिल्में बन सकती थीं’… दिवाली से पहले ही रणबीर ने ‘पार्ट 2’ पर दिया बड़ा सरप्राइज!

Ramayana 2: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ‘रामायण‘ को लेकर दीवानगी हर दिन के साथ नया रिकॉर्ड बना रही है। इस महाकाय प्रोजेक्ट में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर ने अब फिल्म के स्केल को लेकर एक ऐसा खुलासा कर दिया है, जिसने ट्रेड एक्सपर्ट्स और फैंस दोनों के होश...
Spider Man Brand New Day

ओ भाईसाब! Spider Man Brand New Day ने 5 दिनों में छापे 9,550 करोड़ रुपये

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की बहुप्रतीक्षित सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider Man: Brand New Day) बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करते हुए ऐतिहासिक आंकड़े दर्ज कर रही है। रिलीज के महज 5 दिनों के भीतर इस फिल्म ने दुनिया भर में ₹9,550 करोड़ ($1.15 Billion+) का विशाल ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।...