Filmfare Marathi Awards: 10वें फिल्मफेयर मराठी अवार्ड्स 2025 इस फिल्म ने जीते 7 अवॉर्ड्स, देखें पूरी लिस्ट

Table of Content

Filmfare Marathi Awards: मराठी सिनेमा की चमक और प्रतिभा का उत्सव, 10वें फिल्मफेयर मराठी अवार्ड्स ने एक बार फिर साबित कर दिया कि कहानियों का जादू कभी फीका नहीं पड़ता। मुंबई में आयोजित इस भव्य समारोह में मराठी सिनेमा की बेहतरीन प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस समारोह ने मराठी सिनेमा के शानदार दशक को सेलिब्रेट किया, जिसमें प्रतिभा, कला और मनोरंजन का अनूठा संगम देखने को मिला। इस बार अवार्ड्स में 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2024 तक रिलीज हुई फिल्मों को शामिल किया गया।

Mitti Ek Nayi Pehchaan: ‘मिट्टी’ के ट्रेलर ने बांधा समां, जानिए कब और कहां देख सकेंगे ये शानदार वेब सीरीज

इस फिल्म ने जीते 7 अवॉर्ड्स

समारोह (Filmfare Marathi Awards) में सितारों की चमक, रेड कार्पेट का ग्लैमर और शानदार परफॉर्मेंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया। ‘फुलवंती’ ने सबसे ज्यादा सात पुरस्कार जीते। वहीं, ‘पानी’ ने छह अवार्ड्स अपने नाम किए। ‘पानी’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला, और इसके निर्देशक आदिनाथ एम. कोठारे को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का सम्मान दिया गया। महेश मांजरेकर ने ‘जुनं फर्निचर’ में अपनी शानदार अदाकारी के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पुरुष) का पुरस्कार जीता। वहीं, प्राजक्ता माली (‘फुलवंती’) और वैदेही परशुरामी (‘एक दोन तीन चार’) ने संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (महिला) का पुरस्कार हासिल किया। क्रिटिक्स की पसंद में जितेंद्र जोशी (‘घाट’) को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और राजश्री देशपांडे (‘सत्यशोधक’) को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री चुना गया। सहायक भूमिका में क्षितीश दाते (‘धर्मवीर 2’) और नम्रता संभेराव (‘नाच गा घुमा’) ने बाजी मारी।

उषा मंगेशकर को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

मराठी सिनेमा और संगीत की दुनिया में अपने अतुलनीय योगदान के लिए महान गायिका उषा मंगेशकर को प्रतिष्ठित लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से नवाजा गया। पुरस्कार लेते समय उन्होंने कहा, “मैं उन सभी लोगों का धन्यवाद करना चाहती हूं जिन्होंने मुझे यह पुरस्कार देने का निर्णय लिया। साथ ही, आज रात पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी लोगों को भी बहुत-बहुत बधाई।” उन्हें यह सम्मान प्रदान करने वाले सचिन पिलगांवकर ने जब मज़ाकिया अंदाज़ में उनसे पूछा कि उन्होंने अपनी सिर्फ़ गायन प्रतिभा को ही क्यों सबके सामने लाने का काम किया और अपनी दूसरी प्रतिभा ‘चित्रकला’ को क्यों छिपाए रखा? उषा जी ने इस पर कहा कि वे पेंटिंग्स सिर्फ़ उनके लिए थीं, और बाद में उन्होंने उन पेंटिंग्स से अपने और अपने प्रिय लोगों के लिए एक किताब भी तैयार की थी। डॉ. जब्बार पटेल ने दर्शकों को बताया कि उषा जी कभी निर्माता भी रही हैं।

प्रस्तुतियों से झूमने पर मजबूर हुए दर्शक

Filmfare Marathi Awards
फिल्मफेयर मराठी अवॉर्ड्स 2025

इस शाम (Filmfare Marathi Awards) को संजू राठौड़ की ‘शेकी शेकी’ पर धमाकेदार परफॉर्मेंस ने माहौल को और रोमांचक बना दिया। अमृता खानविलकर, प्रिया बापट, साई ताम्हणकर जैसी अभिनेत्रियों ने उनके साथ मंच साझा किया। डीजे क्रेटेक्स और श्रेयस की ‘तांबडी चामडी’ ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। भूषण प्रधान, आदिनाथ कोठारे और अन्य कलाकारों ने अपने डांस मूव्स से मंच पर आग लगा दी।

रेड कार्पेट पर सितारों का जलवा

सिद्धार्थ चांदेकर और अमेय वाघ ने अपनी मजेदार और दिलचस्प मेजबानी से समारोह को यादगार बनाया। रेड कार्पेट पर राजकुमार राव, तब्बू, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, जयदीप अहलावत जैसे सितारों ने अपनी स्टाइलिश उपस्थिति से सबका ध्यान खींचा।

मराठी सिनेमा का गौरव

Filmfare Marathi Awards
फिल्मफेयर मराठी अवॉर्ड्स 2025

वर्ल्डवाइड मीडिया के डाइरेक्टर और जेडईएनएल, बीसीसीएल टीवी एंड डिजिटल नेटवर्क के सीईओ रोहित गोपाकुमार ने इस आयोजन के बारे में कहा, “फिल्मफेयर में यह हमारा सौभाग्य है कि हम मराठी फिल्म इंडस्ट्री और उसके भारतीय सिनेमा में योगदान का सम्मान कर रहे हैं। हर साल, हमें ऐसी प्रतिभाएं और कहानियां देखने को मिलती हैं जो कहानी कहने की कला को और आगे बढ़ाती है। फिल्मफेयर अवार्ड्स मराठी के जरिए हम उस शानदार काम और कलात्मकता का सम्मान करते हैं जो इस इंडस्ट्री से आगे भी हमें मिलता रहेगा। हम सभी नॉमिनी और विजेताओं को बधाई देते हैं, और दिल से सभी पार्टनर और दर्शकों का शुक्रिया करते हैं जिन्होंने इस सफर को बहुत शानदार बनाया।”

कहां देख सकेंगे ये कार्यक्रम?

फिल्मफेयर के एडिटर इन चीफ जीतेश पिल्लई ने इस आयोजन के बारे में कहा, “मराठी सिनेमा का जादू जमीन से जुड़ी और भावनात्मक कहानियों में छिपा है। इस इंडस्ट्री को आगे बढ़ते देखना या इसके सफर को देखना वाकई प्रेरित करने वाला है। कभी यहां हमें सिर्फ़ दिल को छूने वाली कहानियां देखने को मिलती थीं, तो अब कई तरह के प्रयोग भी देखने को मिल रहे हैं जो अलग-अलग संस्कृति के लोगों से जुड़ाव बनाते हैं। फिल्मफेयर अवार्ड्स मराठी के साथ हम सिर्फ़ प्रतिभाओं का ही सम्मान नहीं करते, बल्कि उस भावना को सम्मानित करते हैं जो इस सिनेमा की आत्मा है। सभी नॉमिनी और विजेताओं को बधाई जिन्होंने अपने शिल्प और कौशल से दर्शकों का मनोरंजन, उन्हें प्रेरित करने और नई दिशा में आगे बढ़ाने का काम किया है।” सिनेमा के इस शानदार उत्सव को आप 3 अगस्त 2025 को रात 10 बजे जी टॉकीज पर देख सकते हैं।

विजेताओं की सूची

सर्वश्रेष्ठ फिल्म: पानी
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: आदिनाथ एम. कोठारे (पानी)
सर्वश्रेष्ठ फिल्म (क्रिटिक्स चॉइस): अमलताश (सुहास देसाले), घाट (छत्रपाल आनंद निनावे)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पुरुष): महेश मांजरेकर (जुनं फर्निचर)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (क्रिटिक्स चॉइस): जितेंद्र जोशी (घाट)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (महिला): प्राजक्ता माली (फुलवंती), वैदेही परशुरामी (एक दोन तीन चार)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (क्रिटिक्स चॉइस): राजश्री देशपांडे (सत्यशोधक)
सहायक अभिनेता (पुरुष): क्षितीश दाते (धर्मवीर 2)
सहायक अभिनेत्री (महिला): नम्रता संभेराव (नाच गा घुमा)
सर्वश्रेष्ठ म्यूजिक एल्बम: अविनाश-विश्वजीत (फुलवंती)
सर्वश्रेष्ठ गीत: स्वर्गीय शांता शेलके (सारे सारे – अमलताश)
सर्वश्रेष्ठ प्लेबैक सिंगर (पुरुष): राहुल देशपांडे (सारे सारे – अमलताश)
सर्वश्रेष्ठ प्लेबैक सिंगर (महिला): वैशाली मेड (मदनमंजरी – फुलवंती)
सर्वश्रेष्ठ स्टोरी: छत्रपाल आनंद निनावे (घाट)
सर्वश्रेष्ठ पटकथा: नितिन दीक्षित (पानी)
सर्वश्रेष्ठ डायलॉग: महेश मांजरेकर (जुनं फर्निचर)
सर्वश्रेष्ठ बैकग्राउंड म्यूजिक: गुलराज सिंह (पानी)
सर्वश्रेष्ठ साउंड डिजाइन: अनमोल भावे (पानी)
सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी: महेश लिमये (फुलवंती)
सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइन: एकनाथ कदम (फुलवंती)
सर्वश्रेष्ठ एडिटिंग: मयूर हरदास और आदिनाथ एम. कोठारे (पानी), नवनीता सेन (घाट)
सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिजाइन: मानसी अतरदे (फुलवंती)
सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक: नवज्योत बांदीवाडेकर (घरत गणपती), राहुल रामचन्द्र पवार (खडमोड)
सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी: उमेश जाधव (फुलवंती टाइटल ट्रैक – फुलवंती)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पुरुष): धैर्य घोलप (एक नंबर)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (महिला): जुई भागवत (लाईक आनी सब्सक्राइब)
लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार: उषा मंगेशकर

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...