Vijay Deverakonda: हैदराबाद में सूर्या की फिल्म रेट्रो के प्री-रिलीज इवेंट में तेलुगु सुपरस्टार विजय देवरकोंडा अपने बयान की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं। विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ ने विजय को इतना गुस्सा दिलाया कि उन्होंने मुगल बादशाह औरंगजेब को थप्पड़ जड़ने की इच्छा जताई है।
औरंगजेब को थप्पड़ मारने की जताई इच्छा
विजय ने कहा, “मैं इतिहास में जाकर अंग्रेजों को दो जोरदार थप्पड़ मारना चाहूंगा। हाल ही में मैंने ‘छावा’ देखी और ये फिल्म मुझे इतना गुस्सा दिला गई कि अगर मुझे अतीत में जाने का मौका मिले तो मैं औरंगजेब को भी दो-तीन थप्पड़ मारूंगा। ऐसे कई लोगों से सिर्फ उन्हें सबक सिखाने के लिए मिलना चाहता हूं,।” विजय की इस बेबाकी ने वहां मौजूद सूर्या को भी हैरान कर दिया। जब सूर्या से वही सवाल पूछा गया तो उनके पास कोई जवाब नहीं था।
औरंगजेब को पीटने का मन करता है..
मुझे अगर अतीत में जाने का मौका मिलेगा तो
मैं औरंगजेब से मिलकर उसे पीटना चाहूंगा।
औरंगजेब ने भारत में जो किया उसे कभी भुलाया नहीं सकता।
: विजय देवरकोंडा, साउथ इंडियन एक्टर
क्या बॉलीवुड वाले कभी खुलकर ऐसा बोल पाएंगे?#chaava #VijayDeverakonda pic.twitter.com/YTzs9nut1T
— Rao Minakshi (@mannu_kath) April 27, 2025
Ground Zero Box Office Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कमाल दिखा पाई ‘ग्राउंड जीरो’?
पहलगाम हमले पर विजय ने दी प्रतिक्रिया
विजय ने कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की भी कड़ी निंदा की। उन्होंने तेलुगु और अंग्रेजी में कहा, “कश्मीर में जो हो रहा है उसका हल आतंकवादियों को शिक्षित करना है, ताकि उनका ब्रेनवॉश न हो। वे ऐसा करके क्या हासिल करेंगे? कश्मीर भारत का है और कश्मीरी हमारे अपने हैं। दो साल पहले मैंने ‘खुशी’ की शूटिंग कश्मीर में की थी। वहां के लोगों के साथ मेरी बहुत अच्छी यादें हैं।” विजय ने पाकिस्तान पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, “पाकिस्तान अपने लोगों का ख्याल नहीं रख सकता, जहां बिजली और पानी की कमी है। वह यहां क्या करेंगे? भारत को पाकिस्तान पर हमला करने की जरूरत भी नहीं, क्योंकि वहां के लोग अपनी सरकार से तंग आ चुके हैं। वे खुद ही बगावत कर देंगे। उनका लड़ने का तरीका 500 साल पुराने कबीलों जैसा है। हमें एकजुट होकर प्यार और भाईचारे के साथ आगे बढ़ना चाहिए। शिक्षा बहुत जरूरी है। हमें अपने माता-पिता को खुश रखना चाहिए। तभी हम तरक्की कर सकते हैं।”
विजय के आने वाले प्रोजेक्ट्स
वर्क फ्रंट की बात करें तो विजय जल्द ही गौतम तिन्नानुरी की फिल्म किंगडम, राहुल संकृत्यन के एक अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट और वेंकी अटलूरी की अगली फिल्म में नजर आएंगे। पिछले साल यानी 2024 में उन्हें ‘कल्कि 2898 एडी’ में एक कैमियो रोल में देखा गया था।








