Salman Khan: पेपर लीक और स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर सलमान का बड़ा बयान: बोले- “मुद्दे का राजनीतिकरण न हो, छात्रों को मिले न्याय

Table of Content

Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने देश में चल रहे छात्रों के आंदोलन और पेपर लीक के गंभीर मुद्दे पर सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। सलमान खान ने छात्रों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए इस आंदोलन के हिंसक रूप लेने पर दुख जताया है और छात्रों के साहस की सराहना की है।

“पेपर लीक गंभीर समस्या, छात्रों के साथ है मेरी संवेदनाएं”

सलमान खान ने अपने ऑफिशियल X (ट्विटर) हैंडल से एक लंबा बयान जारी करते हुए लिखा कि यह एक शांतिपूर्ण आंदोलन था और इसके हिंसक रूप लेने से उन्हें गहरा दुख हुआ है। उन्होंने कहा:

“मेरा दिल उन छात्रों और उनके परिवारों के लिए दुखी है जो इस हिंसा में घायल हुए हैं। पेपर लीक एक बेहद गंभीर मुद्दा है, और मुझे यह देखकर खुशी हो रही है कि हमारे देश के बच्चे बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए एक साथ आए हैं, और उनके माता-पिता ने भी उनका पूरा समर्थन किया है।”

“मुद्दे का राजनीतिकरण न किया जाए”

सलमान ने आगे कहा कि इस आंदोलन का श्रेय केवल और केवल देश के छात्रों को मिलना चाहिए। उन्होंने अपील की कि इस संवेदनशील मुद्दे को राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए:

“यह मुद्दा छात्रों और शिक्षा प्रणाली के बीच का है, इसका राजनीतिक रूप से फायदा या अपहरण नहीं किया जाना चाहिए। सारा श्रेय केवल हमारे देश के छात्रों को जाना चाहिए। मुझे पूरी उम्मीद है कि सरकार उन्हें पूरा सहयोग देगी और हमारी शिक्षा प्रणाली को और अधिक मजबूत बनाएगी।”

“शिक्षा बने देश का नया ट्रेंड”

बयान के अंत में सलमान खान ने देश को एक बड़ा एजुकेशन हब बनाने की इच्छा जताई। उन्होंने लिखा कि शिक्षा हर साल और अधिक ट्रेंडिंग और फैशनेबल बननी चाहिए, ताकि आने वाले समय में दुनिया भर से लोग भारत में पढ़ाई करने आएं और भारत वैश्विक स्तर पर शिक्षा का मुख्य केंद्र बन सके।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 4: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ ने पास किया मंडे टेस्ट

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) बॉक्स ऑफिस पर लगातार अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म के लिए सबसे अहम पड़ाव यानी पहला सोमवार (Day 4 – 1st Monday) था। फिल्म ने इस चुनौतीपूर्ण ‘मंडे टेस्ट’ को बेहद शानदार...

Awarapan 2 Sunday Box Office: तीसरे दिन भी चला ‘आवारापन 2’ का जादू, तीन दिनों में 75 करोड़ पार पहुंची फिल्म

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की कल्ट सीक्वल फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) पहले वीकेंड पर टिकट खिड़की पर जमकर नोट छाप रही है। शुक्रवार को शानदार ओपनिंग और शनिवार को ऐतिहासिक उछाल दर्ज करने के बाद, फिल्म ने अपने तीसरे दिन यानी पहले रविवार (Day 3 – 1st Sunday) को भी सिनेमाघरों में...