Filmi Hoon Exclusive: फिर से शूट होगी कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की प्रेम कहानी, अनुराग बसु को मिला कहानी बदलने का निर्देश

फिल्मी हूं नेटवर्क, मुंबई: 35 साल के हो चुके अभिनेता कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 2’ से लेकर ‘भूल भुलैया 3’ तक और उसके बाद भी कोई भी फ़िल्म कामयाब नहीं रही। जिस ‘चंदू चैंपियन’ के लिए उन्होंने तमाम बड़ी फ़िल्मों को न की, वह भी सुपर फ्लॉप रही और अब उनकी एक पहले ही पूरी बन चुकी फ़िल्म की शूटिंग फिर से होने जा रही है। वजह? इसकी कहानी यशराज फ़िल्म्स की सुपरहिट फ़िल्म ‘सैयारा’ जैसी है।

Filmi Hoon Exclusive
कार्तिक आर्यन, फोटो: सोशल मीडिया

दिग्गज फ़िल्म निर्देशक सूरज बड़जात्या ने अभी हाल ही में अपनी जिस फ़िल्म ‘मैंने प्रेम मोल लिया’ की रिलीज़ डेट घोषित की है, उसमें भी पहले हीरो कार्तिक आर्यन ही थे। लेकिन, कार्तिक के काम करने का तरीक़ा, अपने से वरिष्ठ कलाकारों के साथ उनकी अनबन और उनके निर्णयों के कभी भी बदल जाने के चलते राजश्री प्रोडक्शंस ने उनकी छुट्टी कर दी।

अब उनके पास ले देकर गिनती की फ़िल्में हैं। उनकी अनुराग बसु के निर्देशन में बनी फ़िल्म में वही हीरोइन है, जिसने फिल्म ‘पुष्पा 2’ में आइटम डांस किया। कार्तिक की पीआर टीम ने अपने हीरो को सुर्खियों में बनाए रखने के लिए श्रीलीला की डॉक्टर की डिग्री का भी फायदा उठाने की कोशिश की, लेकिन इस हीरोइन के सामने कार्तिक की दाल गली नहीं।

अनुराग बसु ने कार्तिक आर्यन और श्रीलीला को लेकर जब ये फ़िल्म शुरू की थी, तब बताया जा रहा था कि इसका नाम ‘आशिक़ी 3’ होगा, लेकिन ‘आशिक़ी’ फ्रेंचाइज़ी पर अपना दावा करते हुए फ़िल्म निर्माता मुकेश भट्ट अदालत पहुंच गए, जिसके बाद टी सीरीज़ की तरफ़ से सारे पत्रकारों से ये अनुरोध किया गया कि इस फ़िल्म का संबंध ‘आशिक़ी 3’ से न जोड़ा जाए।

आपको ये तो पता ही होगा, कि ‘आशिक़ी 2’ का निर्देशन मोहित सूरी ने किया था और वह ही टी सीरीज़ के साथ ‘आशिक़ी 3’ भी बनाने वाले थे, लेकिन निर्माता भूषण कुमार के रवैये से तंग आकर मोहित सूरी यही कहानी लेकर एक दिन यशराज फ़िल्म्स के मालिक आदित्य चोपड़ा के पास पहुंच गए। आदि ने एक ही बार में फ़िल्म ओके कर दी और अपना नया हीरो अहान पांडे भी मोहित सूरी के हवाले कर दिया।

भूषण कुमार को इस बात का ज़रा भी इल्म नहीं था कि मोहित सूरी ने यशराज फ़िल्म्स के साथ मिलकर वही फ़िल्म बना दी है, जिसकी कहानी वह उनके पास सुनाने आए थे। भूषण और अनुराग को ये उम्मीद भी नहीं थी कि मोहित इस फ़िल्म को तुरत फुरत ‘सैयारा’ नाम से बनाकर रिलीज़ भी कर देंगे। और, जब ये फ़िल्म रिलीज़ हुई तो बताते हैं कि भूषण कुमार के हाथों के तोते उड़ गए।

तब से अनुराग बसु की ये फ़िल्म डब्बाबंद पड़ी है। कार्तिक आर्यन के पास नई फ़िल्मों के प्रस्ताव अब उतने नहीं आ रहे, जितने की उम्मीद उनको रहती है। ‘चंदू चैंपियन’ के अपने डायरेक्टर कबीर बेदी से उन्होंने अपनी एक और फ़िल्म की बात चलाई है। महावीर जैन की फ़िल्म ‘नागज़िला’ के रशेज़ जिन्होंने देखे हैं, वह अभी से तैयारी करके बैठे हैं। लिहाजा, कार्तिक आर्यन को अब अनुराग बसु की फ़िल्म से ही सारी उम्मीदें हैं।

अनुराग बसु ने इसी को लेकर एक प्रायोजित इंटरव्यू दिया है, जिसमें वह यह कहते दिखाई दे रहे हैं कि उनकी ये फ़िल्म अभी पूरी बनी नहीं है। शूटिंग तो बस 45 दिनों की ही हुई है। कहने का मतलब ये कि अब ये फ़िल्म फिर से शूट होने जा रही है। और, माहौल ऐसा बनाया जा रहा है कि लगे कि नहीं फ़िल्म नए सिरे से नहीं शूट हो रही।

Mohammad Faique

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Filmi Hoon Exclusive: यशराज ने केरलम के जंगलों में किया मंगल, आयुष्मान की सस्पेंस थ्रिलर की शूटिंग शुरू

Filmi Hoon Exclusive: यशराज ने केरलम के जंगलों में किया मंगल, आयुष्मान की सस्पेंस थ्रिलर की शूटिंग शुरू

Krishnavataram: सिनेमाई पर्दे पर दिखेगी कान्हा की लीला, इस दिन रिलीज होगी फिल्म ‘कृष्णावतारम’

Krishnavataram: सिनेमाई पर्दे पर दिखेगी कान्हा की लीला, इस दिन रिलीज होगी फिल्म ‘कृष्णावतारम’

Salman Khan: ईद 2027 पर लौटेंगे ‘भाईजान’, वामशी पैडिपल्ली के निर्देशन में दिखेगा सलमान खान का ‘मास’ अवतार

Salman Khan: ईद 2027 पर लौटेंगे ‘भाईजान’, वामशी पैडिपल्ली के निर्देशन में दिखेगा सलमान खान का ‘मास’ अवतार

Filmi Hoon Exclusive: दिनेश हिंगू को लेकर फैली ख़बरें निराधार, पत्नी ने कहा, आर्थिक स्थित ठीक है, सबका जताया आभार

Filmi Hoon Exclusive: दिनेश हिंगू को लेकर फैली ख़बरें निराधार, पत्नी ने कहा, आर्थिक स्थित ठीक है, सबका जताया आभार

बाइस्कोप विद पंकज शुक्ल: जब ‘आंधी’ बनी विवादों की वजह

बाइस्कोप विद पंकज शुक्ल: जब ‘आंधी’ बनी विवादों की वजह

बाइस्कोप विद पंकज शुक्ल: फिल्म ‘पाकीजा’ के अनसुने किस्से

बाइस्कोप विद पंकज शुक्ल: फिल्म ‘पाकीजा’ के अनसुने किस्से