Filmi Hoon Exclusive: दिनेश हिंगू को लेकर फैली ख़बरें निराधार, पत्नी ने कहा, आर्थिक स्थित ठीक है, सबका जताया आभार

फ़िल्मी हूं नेटवर्क, मुंबई: अभिनेता दिनेश हिंगू (Dinesh Hingoo) के स्वास्थ्य और उनकी आर्थिक स्थिति को लेकर बीती रात से अलग अलग अंग्रेजी वेबसाइट्स पर प्रकाशित हुई ख़बरों को उनके परिजनों ने निराधार बताया है। दिनेश हिंगू की पत्नी जमुना दिनेश ने इन ख़बरों के बाद उनके परिवार से संपर्क करने वालों का आभार जताया है। निर्माताओं बोनी कपूर और राकेश रोशन सहित तमाम वरिष्ठ फ़िल्मकारों ने इन ख़बरों के बाद दिनेश हिंगू की मदद करने की इच्छा भी जताई।

बाइस्कोप विद पंकज शुक्ल: जब ‘आंधी’ बनी विवादों की वजह

कल रात से अभिनेता दिनेश हिंगू (Dinesh Hingoo) को लेकर कुछ अंग्रेज़ी वेबसाइट्स पर प्रकाशित एक ख़बर तेज़ी से सोशल मीडिया और फ़िल्म जगत में साझा की जा रही थी, जिसमें उनके स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता जताई गई थी। इस खबर के बाद कई शुभचिंतकों ने उनके परिवार से संपर्क करने की कोशिश की। इसी क्रम में वरिष्ठ अभिनेत्री अरुणा ईरानी के माध्यम से दीनश हिंगू की पत्नी जमुना दिनेश हिंगू से बातचीत हो सकी। जमुना दिनेश हिंगू ने स्पष्ट किया कि उनका परिवार पूरी तरह से व्यवस्थित है। उनके दो बेटे हैं, बहुएं और पोते-पोती हैं। सभी लोग ठीक-ठाक स्थिति में हैं। उनके अनुसार, मीडिया में आई कुछ बातों को लेकर शायद कोई गलतफ़हमी हुई है।

बाइस्कोप विद पंकज शुक्ल: फिल्म ‘पाकीजा’ के अनसुने किस्से

जमुनाबेन ने यह भी कहा कि जिन लोगों ने दीनशभाई के प्रति चिंता जताई और उनके लंबे फ़िल्मी योगदान को याद किया, उसके लिए परिवार उनकी ओर से आभार व्यक्त करता है। यह भी उल्लेखनीय है कि जमुनाबेन स्वयं गुजराती रंगमंच की एक सम्मानित कलाकार रही हैं। उन्होंने कई लोकप्रिय नाटकों में काम किया है।

दीनश हिंगू ने हिंदी सिनेमा में लगभग तीन सौ से अधिक फ़िल्मों में काम करते हुए दशकों तक अपनी विशिष्ट कॉमिक शैली और अभिव्यक्ति से दर्शकों के दिलों में जगह बनाई है। ऐसे में उनके बारे में आई किसी भी खबर पर स्वाभाविक रूप से उद्योग और दर्शकों की संवेदनशील प्रतिक्रिया सामने आई है और यही उनके लंबे व लोकप्रिय सफ़र का सबसे बड़ा प्रमाण भी है।

‘फ़िल्मी हूं’ अभिनेता दिनेश हिंगू के बेहतर स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य की कामना करता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिनेश हिंगू ने एक इंटरव्यू में कहा था कि 86 साल की उम्र में भी उन्हें काम करने के लिए बाहर जाना होता है। इस बारे में और पूछे जाने पर कथित रूप से उन्होंने कहा कि डॉक्टर एक बार विजिट के पांच हज़ार से छह हज़ार रुपये तक मांगते हैं, ऐसे में काम करने तो जाना ही होगा।

Mohammad Faique

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Filmi Hoon Exclusive: यशराज ने केरलम के जंगलों में किया मंगल, आयुष्मान की सस्पेंस थ्रिलर की शूटिंग शुरू

Filmi Hoon Exclusive: यशराज ने केरलम के जंगलों में किया मंगल, आयुष्मान की सस्पेंस थ्रिलर की शूटिंग शुरू

Krishnavataram: सिनेमाई पर्दे पर दिखेगी कान्हा की लीला, इस दिन रिलीज होगी फिल्म ‘कृष्णावतारम’

Krishnavataram: सिनेमाई पर्दे पर दिखेगी कान्हा की लीला, इस दिन रिलीज होगी फिल्म ‘कृष्णावतारम’

Salman Khan: ईद 2027 पर लौटेंगे ‘भाईजान’, वामशी पैडिपल्ली के निर्देशन में दिखेगा सलमान खान का ‘मास’ अवतार