Varinder Singh Ghuman: अभिनेता वरिंदर सिंह घुमन के परिवार में कौन-कौन? जानें डिटेल

Varinder Singh Ghuman: पंजाबी मनोरंजन जगत से एक और दुखद खबर आई है। राजवीर जावंडा के निधन के महज एक दिन बाद अब बॉडीबिल्डर और अभिनेता वरिंदर सिंह घुमन का भी निधन हो गया। 42 साल की उम्र में अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल में हार्ट अटैक से उनकी जान चली गई। भारत के सबसे बड़े शाकाहारी बॉडीबिल्डर के रूप में मशहूर वरिंदर की मजबूत काया ने लाखों को प्रेरित किया। उनके अचानक चले जाने से फिटनेस और फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है।

Thamma को हिट होने के लिए चाहिए कितना कलेक्शन? जानें डिटेल

क्या थी मौत की वजह?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Varinder Singh Ghuman बाइसेप की मामूली चोट के इलाज के लिए अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल पहुंचे थे। यह एक रूटीन प्रक्रिया थी। डॉक्टरों ने उन्हें उसी दिन डिस्चार्ज करने की योजना बनाई थी। हालांकि, सर्जरी के दौरान अचानक कार्डियक अरेस्ट हो गया। डॉक्टरों ने पूरी कोशिश की, लेकिन उन्हें बचा नहीं सके। उनके भतीजे अमनजोत सिंह घुमन ने बताया कि शाम करीब 5 बजे यह हुआ। वरिंदर को कंधे में दर्द था, जिसके लिए वे जांच कराने गए थे। इंडिया टुडे और टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स में परिवार ने हार्ट अटैक को मौत का कारण बताया। वरिंदर ने खुद राजवीर जावंडा की मौत पर दुख जताया था।

Jr NTR ने S S Rajamouli की फिल्म इन 3 वजहों से छोड़ी

Varinder Singh Ghuman के परिवार में कौन-कौन?

वरिंदर अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा प्राइवेट रखते थे। सोशल मीडिया पर वे फिटनेस, वर्कआउट और प्रोफेशनल अपडेट्स शेयर करते, लेकिन परिवार की बातें छिपाकर रखते थे। रिपोर्ट्स के अनुसार वह शादीशुदा थे, लेकिन उन्होंने पत्नी का नाम या फोटो कभी पब्लिक नहीं किया। इंस्टाग्राम पर भी शादी से जुड़ी कोई पोस्ट नहीं थी। लेकिन बच्चों से उनका गहरा लगाव दिखता था। उनके दो बेटे गुरतेजवीर सिंह घुमन और भगवंत सिंह घुमन और दो बेटियां गवी घुमन और एकमजोत घुमन हैं। मार्च 2025 में बेटी गवी के 15वें बर्थडे पर उन्होंने दिल छू लेने वाली पोस्ट की थी। उन्होंने दिसंबर 2024 में बड़े बेटे के जन्मदिन पर भी प्यार भरा मैसेज शेयर किया था। वरिंदर का जन्म गुरदासपुर, पंजाब में हुआ था। उनके पिता भूपिंदर सिंह रिटायर्ड असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर और कबड्डी प्लेयर थे। उनके दादा हॉकी खिलाड़ी थे। वहीं, उनकी मां हरभजन कौर का निधन 2009 में हो गया।

फिल्मों में भी नजर आ चुके थे Varinder Singh Ghuman

6 फीट 3 इंच लंबे Varinder Singh Ghuman का वजन 120 किलो से ऊपर था। वह हेवीवेट कैटेगरी के चैंपियन थे। उन्होंने मिस्टर पंजाब और मिस्टर इंडिया के खिताब जीते थे। पहली बार एशियन के रूप में अर्नोल्ड क्लासिक में हिस्सा लिया, जहां अर्नोल्ड श्वार्जनेगर ने उन्हें ब्रांड एंबेसडर बनाया। मिस्टर एशिया में सिल्वर मेडल भी जीता। 2012 में पंजाबी फिल्म ‘कबड्डी वन्स अगेन’ से एक्टिंग डेब्यू किया। उन्होंने बॉलीवुड में ‘रोर: टाइगर्स ऑफ द सुंदरबांस’ से एंट्री की। ‘मरजावां’ में भी वह नजर आए थे। उनकी आखिरी फिल्म ‘टाइगर 3’ थी। रणवीर सिंह को भी वह ट्रेनिंग दे चुके थे।

Mohammad Faique

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

Related Posts

Rajvir Jawanda: राजवीर जावंडा से हुई ये बड़ी चूक, मान लेते पत्नी की बात तो नहीं होता हादसा

Continue reading
Rajvir Jawanda: पंजाबी गायक राजवीर जावंडा के परिवार में कौन-कौन? जानें पूरी डिटेल

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?