Dhadak 2: बॉलीवुड के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। धर्मा प्रोडक्शन्स की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धड़क 2’ का शानदार पोस्टर 26 मई 2025 को रिलीज कर दिया गया। इस पोस्टर में तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी की ताजा जोड़ी नजर आ रही है। पोस्टर के साथ रिलीज डेट का ऐलान भी हो गया है।
View this post on Instagram
रिलीज डेट से उठा पर्दा
Dhadak 2 का पोस्टर फैंस का दिल छू रहा है। इसमें तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी एक-दूसरे के साथ गहरे भावनात्मक जुड़ाव में दिख रहे हैं। पोस्टर पर लिखा दमदार डायलॉग, “मरने और लड़ने में से कोई एक चुनना हो तो लड़ना…” फिल्म की थीम को और प्रभावशाली बनाता नजर आ रहा है। यह डायलॉग न केवल जज्बे और जुनून को बयां करता है, बल्कि यह भी संकेत देता है कि ‘धड़क 2’ एक ऐसी प्रेम कहानी होगी, जो सामाजिक बंधनों और चुनौतियों से जूझती है। यह फिल्म 1 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Tripti Dimri: ‘जानम’ में तृप्ति डिमरी की कातिलाना अदाओं ने फैंस की धड़कनें कीं तेज
पर्दे पर पहली बार दिखेगी सिद्धांत-तृप्ति की जोड़ी
Dhadak 2 का निर्देशन शाजिया इकबाल ने किया है। वहीं, फिल्म का निर्माण करण जौहर, उमेश कुमार बंसल, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता, मीनू अरोड़ा, सोमेन मिश्रा और प्रगति देशमुख ने किया है। यह फिल्म 2018 में आई ‘धड़क’ का सीक्वल नहीं है, बल्कि एक नई कहानी है, जो प्रेम, संघर्ष और समाज के बीच टकराव को दर्शकों के सामने पेश करेगी। फिल्म की मुख्य अभिनेत्री तृप्ति डिमरी ‘बुलबुल’ और ‘कला’ जैसी फिल्मों से अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं, और सिद्धांत चतुर्वेदी, जिन्हें ‘गली बॉय’ और ‘गहराइयां’ के लिए जाना जाता है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस फिल्म में दोनों की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आएगी।








