Tere Ishq Mein Review: धनुष-कृति ने जीत लिया दिल, पुराने फॉर्म में लौटे आनंद एल राय, पढ़ें रिव्यू

Tere Ishq Mein Review: ‘तेरे इश्क में’ देखकर थिएटर से बाहर निकलते वक्त एक ही शब्द मुंह से निकलता है और वो शब्द है ‘शानदार’। फिल्म आपको अपनी सीट से बांधे रखती है खासकर धनुष और कृति सेनन की शानदार एक्टिंग की वजह से। आइए जानते हैं कि यह फिल्म कैसी है।

Tere Ishq Mein: पहले ‘सैयारा’ फिर ‘एक दीवाने की दीवानियत’ और अब ‘तेरे इश्क में’ सुपरहिट की राह पर

पुराने फॉर्म में लौटे आनंद एल राय

आनंद एल राय एक बार फिर अपने पसंदीदा मैदान में लौटे हैं। प्यार, जुदाई और उस प्यार के कारण आने वाला तूफान। इस बार वो तूफान पहले से कहीं ज्यादा गहरा और तीखा है। सबसे अच्छी बात ये कि डायरेक्टर ने कहीं भी चिल्लाने या फिल्म को ओवर-ड्रामेटिक करने की गलती नहीं की। हर सीन में संयम है जो आजकल की फिल्मों में कम ही देखने को मिलता है। दर्द हो, गुस्सा हो या प्यार सब अंदर तक उतरता है।

De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 15: ‘तेरे इश्क में’ के तूफान में उड़ी ‘दे दे प्यार दे 2’

कैसी है ‘तेरे इश्क में’? (Tere Ishq Mein Review)

धनुष तो कमाल ही कर गए हैं। वो एक आम लड़के से प्यार में पागल हो चुके इंसान तक का सफर इतनी खूबसूरती से निभाते हैं कि आंखें हटती ही नहीं। उनका दर्द, उनकी बेबसी, उनकी दीवानगी सब कुछ आंखों से ही बयां होता है। उनकी अदाकारी को इस साल की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस में से एक कहा जा सकता है। कृति सेनन ने भी सबको चौंका दिया है। ये अब तक की उनकी सबसे उम्दा एक्टिंग है। नाजुक सी दिखने वाली लड़की के अंदर छिपा तूफान वो इतने शानदार तरीके से निकालती हैं कि दिल से वाह ही निकलती है। दोनों की केमिस्ट्री स्क्रीन पर आग लगा देती है। सपोर्टिंग कास्ट में प्रकाश राज, तोता रॉय चौधरी और प्रियांशु पैन्यूली अच्छे हैं। विनीत सिंह और जीशान अय्यूब को थोड़ा और मौका मिलता तो और मजा आता।

Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 1: ‘तेरे इश्क में’ ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, पहले दिन धांसू कमाई

ए आर रहमान का चला जादू

ए आर रहमान का संगीत शानदार है जो दर्शकों को बांधे रखने में कारगर साबित होता है। दो-तीन गाने जैसे टाइटल सॉन्ग, उसे कहना और आवारा अंगारा तो दिल को पूरी तरह से छू जाते हैं।

Love and War के सेट से लीक हुई तस्वीर, रणबीर के पायलट लुक ने फैंस को बना दिया दीवाना

फिल्म देखें या न देखें (Tere Ishq Mein Review)

फिल्म को आज के यूथ के हिसाब से बुना गया है। इसका क्लाइमेक्स भी काफी धारदार लगता है। अंत में एक लाइन: अगर आपको सच्चा, गहरा और संजीदा रोमांस पसंद है तो ‘तेरे इश्क में’ जरूर देखिए। धनुष और कृति के लिए ही सही, एक बार हॉल तक चले जाइए…पछतावा नहीं होगा।

Dharmendra Prayer Meet: धर्मेंद्र के प्रेयर मीट में पहुंचे दिग्गज सितारे, शाहरुख से लेकर सलमान तक आए नजर

Mohammad Faique

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?