Nehal Chudasama: नेहल बनीं Bigg Boss 19 की नई कप्तान, जानिए कैसे घरवालों को दी मात

Nehal Chudasama: ‘बिग बॉस 19’ का घर हर दिन नए ड्रामे और ट्विस्ट से भरपूर है। अब घर को नई कैप्टन मिल गई है। नेहल इस हफ्ते बिग बॉस 19 के घर की कप्तान होंगी। रोमांचक कैप्टनसी टास्क और डेमोक्रेसी वोटिंग के बाद नेहल ने यह ताज हासिल किया। आइए जानते हैं कि कैसे नेहल ने यह मुकाम हासिल किया और टास्क में क्या-क्या हुआ।

Bigg Boss 19 में Farrhana Bhatt पर भूतनी का साया, डरकर भागे शहबाज!

रोमांचक रहा कैप्टंसी टास्क

कैप्टनसी के लिए चार कंटेस्टेंट्स ने नेहल, तान्या मित्तल, आशनूर कौर और शहबाज बादेशा ने जोर आजमाइश की। कैप्टनसी टास्क को और मजेदार बनाने के लिए बिग बॉस ने एक अनोखा चैलेंज रखा। कंटेस्टेंट्स को एक-दूसरे के खिलाफ रेस और पजल सॉल्विंग में मुकाबला करना था। टास्क में एक जिग-जैग ट्रैक था, जहां कंटेस्टेंट्स को एक बड़ा बूट पहनकर एक पैर पर दौड़ना था। शुरुआत से फिनिश लाइन तक पहुंचने के बाद उन्हें पजल सॉल्व करना थी। बाकी कंटेस्टेंट्स को रास्ते में रुकावट बनने का मौका दिया गया। टास्क की निगरानी के लिए पूर्व कैप्टन्स को संचालक बनाया गया।

Rajvir Jawanda: पंजाबी गायक राजवीर जावंडा के परिवार में कौन-कौन? जानें पूरी डिटेल

टास्क में किसने किसको हराया?

पहले राउंड रोमांचक रहा और नेहल ने नीलम को हराकर शानदार शुरुआत की वहीं, इस राउंड की संचालक फरहाना भट्ट रहीं। दूसरा राउंड अशनूर बनाम गौरव का रहा। अभिषेक के संचालन में अशनूर ने गौरव को मात दी। तीसरे राउंड में बसीर संचालक बने और इस दौरान शहबाज ने मृदुल को पराजित किया।
चौथे राउंड में तान्या ने मालती को हराया। इस दौरान अमाल संचालक बने।

Ek Deewane Ki Deewaniyat: एक दीवाने की दीवानियत कर सकती है सैयारा जैसा कमाल, जानें 5 खास वजह

Nehal Chudasama बनी नई कैप्टन

टास्क के बाद बिग बॉस ने डेमोक्रेसी वोटिंग का ट्विस्ट लाया। सभी कंटेस्टेंट्स को उन दो दावेदारों के खिलाफ वोट करना था, जिन्हें वे कैप्टन नहीं बनाना चाहते थे। इस वोटिंग में तान्या मित्तल को सबसे ज्यादा नकारात्मक वोट मिले। शहबाज और तान्या दोनों ने नेहल के खिलाफ वोट किया, लेकिन नेहल को सबसे कम नकारात्मक वोट मिले। इस तरह नेहल बिग बॉस 19 की नई कैप्टन बन गईं।

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 7: ‘सनी संस्कारी’ का 7वें दिन जादू पड़ा फीका

Mohammad Faique

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

Related Posts

Elvish Yadav: एल्विश यादव सोशल मीडिया पर हुए और भी ज्यादा लोकप्रिय, इंस्टाग्राम पर इतने हुए फॉलोअर्स

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?