Mitti Ek Nayi Pehchaan: ‘मिट्टी’ के ट्रेलर ने बांधा समां, जानिए कब और कहां देख सकेंगे ये शानदार वेब सीरीज

Mitti Ek Nayi Pehchaan: अमेजन एमएक्स प्लेयर ने अपनी नई ओरिजिनल सीरीज ‘मिट्टी’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। यह दिल को छू लेने वाली कहानी ग्रामीण भारत की पृष्ठभूमि में बुनी गई है, जो जन्मभूमि, उद्देश्य और आधुनिक खेती के नए रंगों को खूबसूरती से पेश करती है। 10 जुलाई से यह सीरीज अमेजन एमएक्स प्लेयर पर मुफ्त स्ट्रीम होगी। इस सीरीज में ईश्वक सिंह, श्रुति शर्मा, दीक्षा जुनेजा, योगेंद्र टिकू और अल्का अमीन जैसे शानदार कलाकार नजर आएंगे।

Metro In Dino Box Office Collection Day 4: बॉक्स ऑफिस पर लड़खड़ाई मेट्रो इन दिनों, चौथे दिन कमाई में भारी गिरावट

दमदार है Mitti Ek Nayi Pehchaan ट्रेलर

मिट्टी’ (Mitti Ek Nayi Pehchaan) का ट्रेलर एक ऐसी दुनिया की झलक देता है, जहां परंपराएं और बदलाव एक साथ सांस लेते हैं। कहानी के केंद्र में राघव (ईश्वक सिंह) हैं, जो एक सफल शहरी विज्ञापन कार्यकारी हैं। अपने दादा को अंतिम विदाई देने के लिए वह अपने गांव लौटते हैं। यह सफर उनकी जिंदगी को नया मोड़ देता है। ट्रेलर में राघव की भावनात्मक यात्रा दिखाई गई है, जहां वह अपने गांव, लोगों और अपनी जड़ों से दोबारा जुड़ते हैं। यह कहानी बताती है कि हमारी असली ताकत हमारी मिट्टी में ही छिपी है।

Kantara Chapter 1: ऋषभ शेट्टी के जन्मदिन पर फैंस को तोहफा, ‘कांतारा: चैप्टर 1’ का नया पोस्टर रिलीज, शूटिंग भी पूरी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Amazon MX Player (@amazonmxplayer)

‘मिट्टी’ क्यों है खास?

अमेजन एमएक्स प्लेयर के डायरेक्टर और हेड ऑफ कंटेंट अमोघ दुसाद ने कहा, “मिट्टी भारत के हृदय स्थल की ताकत, जुझारूपन और आत्मीयता को समर्पित एक सच्ची श्रद्धांजलि है। यह केवल aअपने मूल स्थान की ओर लौटने की कहानी नहीं है, बल्कि गाँव को बदलने की कहानी है, जो एक व्यक्ति की व्यक्तिगत यात्रा का हिस्सा है। यह सीरीज़ उन सच्ची घटनाओं से प्रेरित है, जहाँ शहरी पेशेवर अपने गाँव लौटे और वहाँ सार्थक बदलाव की लौ जगाई। मिट्टी भावनाओं, महत्वाकांक्षा और बदलाव की उस दुर्लभ एकता को बेहद खूबसूरती से दर्शाती है। अमेज़न एमएक्स प्लेयर पर हमें गर्व है कि हम एक ऐसी कहानी पेश कर रहे हैं जो आधुनिक भारत की भावना का उत्सव मनाती है, जहाँ खेती अब सिर्फ़ परंपरा नहीं, बल्कि नवाचार और आधुनिक उद्यमिता की राह बन चुकी है।”

ईश्वक सिंह ने कही ये बात

सीरीज और अपने किरदार राघव के बारे में बात करते हुए ईश्वक सिंह ने कहा, “मिट्टी ने मुझे उसी क्षण प्रभावित कर दिया जब मैंने पहली बार इसकी कहानी पढ़ी। ऐसी कहानियां बहुत कम मिलती हैं जो एक साथ इतनी व्यक्तिगत और सार्वभौमिक लगती हैं। राघव की यात्रा ने मुझे उन मूल्यों की याद दिलाई, जिन्हें हम अक्सर सफलता की दौड़ में पीछे छोड़ देते हैं, और कैसे अपनी जन्मभूमि से दोबारा जुड़ना सबसे अच्छा उपचार हो सकता है। मुझे विश्वास है कि मिट्टी हर उस व्यक्ति के दिल को छुएगी, जिसने कभी अपनी मिट्टी की, सच्ची तड़प महसूस की है।”

नई सोच के साथ खेती की कहानी

फ्रेशलाइम फिल्म्स के क्रिएटिव प्रोड्यूसर आकाश चावला और अरुणव जॉय सेनगुप्ता ने कहा, “फ्रेशलाइम में हम हमेशा इस बात में विश्वास करते आए हैं कि हर अनोखी कहानी में एक खास ताकत होती है। मिट्टी एक ऐसी खामोश क्रांति को उजागर करती है जो आज ग्रामीण भारत के दिल में जन्म ले रही है जहां उच्च शिक्षित युवा वापस अपने मूल स्थान, अपनी मिटटी की ओर लौट रहे हैं और तकनीक व आधुनिक खेती के तरीकों के जरिए कृषि को एक नया रूप दे रहे हैं।” भावनाओं के एक शानदार सफर के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि मिट्टी 10 जुलाई से बिल्कुल मुफ्त में अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होने जा रही है, आप इसे एमएक्स प्लेयर की ऐप, अमेजन शॉपिंग ऐप, प्राइम वीडियो, फायर टीवी, स्मार्ट टीवी और एयरटेल एक्सस्ट्रीम पर देख सकते हैं।

Mohammad Faique

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

Related Posts

Elvish Yadav: एल्विश यादव सोशल मीडिया पर हुए और भी ज्यादा लोकप्रिय, इंस्टाग्राम पर इतने हुए फॉलोअर्स

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?