Maa Trailer: ‘मां’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, कमजोर दिल वाले कृपया न ही देखें

Maa Trailer: काजोल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मां’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। जियो स्टूडियोज और अजय देवगन की प्रोडक्शन कंपनी ने मिलकर फिल्म ‘मां’ का ट्रेलर जारी किया है। इसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। काजोल इस फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं। यह उनकी पहली हॉरर फिल्म है। ट्रेलर में दिखाए गए डरावने और रोमांचक दृश्यों ने फैंस की उत्सुकता को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। यह फिल्म 27 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Maa: काजोल की फिल्म ‘मां’ का नया पोस्टर रिलीज, ट्रेलर को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह

रहस्य से भरपूर है ट्रेलर

Maa उसी दुनिया से प्रेरित है, जिसने अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म ‘शैतान’ के जरिए दर्शकों को रोमांचित किया था। इस बार काजोल एक ऐसी कहानी लेकर आ रही हैं, जो पौराणिकता और हॉरर का अनोखा मिश्रण है। ट्रेलर में काजोल का दमदार अंदाज और रहस्यमयी किरदार दर्शकों को अपनी सीट से बांधे रखने पर मजबूर कर देगा। ट्रेलर के दृश्य इतने प्रभावशाली हैं कि फैंस के रोंगटे खड़े हो गए हैं।

Maa: काजोल की फिल्म ‘मां’ का दमदार पोस्टर रिलीज, ट्रेलर की तारीख का भी हुआ ऐलान

काजोल के साथ फिल्म में शानदार स्टारकास्ट

Maa का निर्देशन विशाल फुरिया ने किया है। इससे पहले वह ‘छोरी’ और ‘छोरी 2’ जैसी हॉरर फिल्में बना चुके हैं। काजोल के अलावा फिल्म में रोनित बोस रॉय, इंद्रनील सेनगुप्ता, खेरिन शर्मा और जितिन गुलाटी जैसे प्रतिभाशाली कलाकार अहम किरदारों में नजर आएंगे। इन सभी की मौजूदगी ‘मां’ को और भी खास बनाती है। कहानी को सैविन क्वाड्रास ने लिखा है।

Mohammad Faique

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?