Karate Kid Legends Twitter Review: लोगों को कैसे लगी कराटे किड लेजेंड्स? दर्शक दे रहे जमकर प्रतिक्रियाएं

Karate Kid Legends Twitter Review: लोकप्रिय मार्शल आर्ट्स फ्रेंचाइजी ‘कराटे किड’ का नया भाग ‘कराटे किड: लेजेंड्स’ सिनेमाघरों में आ चुका है। इस फिल्म में उभरते हुए अभिनेता बेन वांग ने ली फॉन्ग का किरदार निभाया है। वह एक होनहार कंग फू मास्टर है और न्यूयॉर्क शहर में नई शुरुआत करता है। इस सफर में उनके मेंटर दो दिग्गज सितारे, जैकी चैन और राल्फ मैकियो हैं। यह फिल्म जैकी चान की कंग फू शैली और मैकियो की क्लासिक कराटे शैली का शानदार मेल पेश करती है। संस्कृति के टकराव, प्रतिद्वंद्विता और खुद के विकास की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म दर्शकों को पुरानी यादों के साथ नई ताजगी भी देती है। आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में और दर्शकों की क्या राय है?

Karate Kid Legends: अजय देवगन और युग देवगन की जोड़ी ने मचाया धमाल, ‘कराटे किड लेजेंड्स’ का हिंदी ट्रेलर रिलीज

कई लोगों ने की जमकर तारीफ

Karate Kid Legends की शुरुआती स्क्रीनिंग देखने वाले दर्शकों ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं साझा की हैं। एक दर्शक ने लिखा, “कराटे किड: लेजेंड्स इतनी तेज, मजेदार और आकर्षक है कि पहला सीन से लेकर आखिरी सीन तक बांधे रखती है। जैकी चैन ने हर सीन में कमाल कर दिया है!” कई लोगों ने इसे नॉस्टैल्जिया और मजेदार एक्शन का शानदार मेल करार दिया। एक यूजर ने लिखा, “बेन वांग ने जैकी चैन जैसे दिग्गज के साथ शानदार काम किया। मुझे बस एक मजेदार, म्यूजिक और फाइट्स से भरी कराटे किड फिल्म चाहिए थी और यह वैसी ही है।”

कुछ ने निकाली खामियां

हालांकि, कुछ दर्शकों को Karate Kid Legends में कमियां भी नजर आईं। कई लोगों ने शिकायत की कि जैकी चैन और राल्फ मैकियो को ज्यादा स्क्रीन टाइम नहीं मिला। एक यूजर ने कहा, “या तो उन्हें बड़े रोल देने चाहिए थे या फिर शामिल ही नहीं करना चाहिए था।” कुछ ने कहानी की रफ्तार और एडिटिंग को पुराना और घिसा-पिट बताया। फिर भी, ज्यादातर दर्शकों का मानना है कि बेन वांग ने अपने किरदार में नई जान फूंकी है। कई लोगों ने इसे 2010 के रीबूट के बाद की सबसे बेहतरीन कराटे किड फिल्म बताया।

भारत में फिल्म को लेकर उत्साह

भारत में Karate Kid Legends खासतौर पर चर्चा में हैं। इसके हिंदी डब वर्जन में अजय देवगन और उनके बेटे युग देवगन ने अपनी आवाज दी है। युग का यह पहला फिल्मी प्रोजेक्ट है। पिता-पुत्र की जोड़ी पहली बार एक साथ किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। इसी वजह से फिल्म को लेकर लोगों को खासा उत्साह भी है। यह फिल्म आज से हिंदी, तमिल, तेलुगु और अंग्रेजी भाषा में रिलीज हो चुकी है।

Mohammad Faique

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?