Mastiii 4 Hit or Flop: ‘मस्ती 4’ को लेकर जितना शोर था उतनी ही तेजी से उसकी हवा निकल गई। रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी की यह चौथी फिल्म 21 नवंबर को रिलीज हुई थी, लेकिन पहले वीकेंड के बाद ही बॉक्स ऑफिस पर हार मानती दिख रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म का कुल बजट 70 से 80 करोड़ रुपये के बीच है। इतने बड़े खर्च के बाद उम्मीद थी कि कम से कम ओपनिंग तो धमाकेदार होगी। लेकिन हुआ इसका ठीक उलटा। पहले दिन यानी शुक्रवार को फिल्म ने 2.75 करोड़ दूसरे दिन 2 (शनिवार) 2.75 करोड़ (कोई बढ़ोतरी नहीं) और दिन 3 (रविवार) खबर लिखे जाने तक 2.11 करोड़ कमाई की।
उम्मीद के मुताबिक नहीं हुई कमाई
तीन दिन का कुल कलेक्शन सिर्फ 7.61 करोड़ रुपये रहा। यानी फिल्म ने अब तक अपने बजट का 10 प्रतिशत भी वसूल नहीं किया। 2004 में आई पहली ‘मस्ती’ ने उस समय अच्छी कमाई की थी। 2013 में ‘ग्रैंड मस्ती’ तो 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई थी। फैंस को लगा था कि लंबे समय के बाद आने वाली इस फ्रेंचाइजी फिल्म ‘मस्ती 4’ फिर वही पुराना जादू दिखाएगी। लेकिन ट्रेलर से ही लोगों को लगा कि जोक्स पुराने हैं और कहानी नई नहीं है। रिलीज के बाद रिव्यूज और वर्ड ऑफ माउथ ने फिल्म को और नीचे गिरा दिया।
Palash Muchhal -Smriti Mandhana Wedding: पलाश-स्मृति की शादी आज, संगीत में जमकर थिरके दोनों
Mastiii 4 Hit or Flop
कॉमेडी फिल्में वीकडेज में और भी गिरती हैं। अगर सोमवार को 1 करोड़ से कम आया तो फिल्म का बचना लगभग नामुमकिन हो जाएगा। हिट होने के लिए कम से कम 120 करोड़ तो चाहिए, लेकिन मौजूदा रफ्तार देखते हुए लाइफटाइम कलेक्शन 25-30 करोड़ होने की संभावना भी नहीं लग रही है।अगला वीकेंड ही आखिरी मौका बचा है। अगर वहां भी कोई चमत्कार नहीं हुआ तो ‘मस्ती 4’ साल 2025 की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस डिजास्टर में शामिल हो जाएगी।








