Housefull 5: मस्ती से भरपूर ‘हाउसफुल’ 5 का ‘द फुगड़ी डांस’ गाना हुआ रिलीज

Housefull 5: बॉलीवुड की सबसे मजेदार फ्रेंचाइजी ‘हाउसफुल’ अपनी पांचवीं कड़ी के साथ फिर से दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार है। हाल ही में ‘हाउसफुल 5’ का एक धमाकेदार गाना रिलीज हुआ है। इस गाने का नाम ‘द फुगड़ी डांस’ है। यह गाना फुगड़ी डांस के रंग में रंगा है। यह गाना मस्ती, हंसी और अनोखे अंदाज से भरा हुआ है, जो दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देगा।

Akshay Kumar: ‘हाउसफुल 5’ ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम में अक्षय ने परेश रावल को बताया दोस्त, बोले- हम 32 साल से…

गाने में दिखी कलाकारों की मस्ती

गाने में फिल्म के सभी सितारे फुगड़ी खेलते हुए नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि नाना पाटेकर अपने चिरपरिचित अंदाज में दमदार एंट्री लेते हैं। वह गाने में कहते हैं, “मैं इंटरपोल से हूं और जो सबसे खराब फुगड़ी खेलेगा, वही किलर होगा।” बस फिर क्या, इसके बाद सभी सितारे फुगड़ी के खेल में कूद पड़ते हैं और हंसी-मजाक का माहौल बन जाता है। इस गाने की सबसे बड़ी खासियत इसका अनोखा कॉन्सेप्ट और कलाकारों की जबरदस्त केमिस्ट्री है।

Housefull 5 Trailer: ‘हाउसफुल 5’ का दिलचस्प ट्रेलर रिलीज, अक्षय कुमार ने फैंस को दिया सरप्राइज

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

क्राटेक्स ने शानदार अंदाज में गाया गाना

इस गाने को गायक क्राटेक्स ने अपनी आवाज से सजाया है। वहीं, संगीत तनिष्क बागची और क्राटेक्स ने मिलकर तैयार किया है। गाने के बोल भी क्राटेक्स ने ही लिखे हैं, जो मजेदार है और युवाओं को पसंद आने वाले हैं। गाने में रैप का तड़का पट्या द डॉक ने लगाया है। यह रैप इसे और भी जोशीला बनाता है।

Housefull 5 ट्रेलर लॉन्च में अक्षय कुमार का मजाकिया अंदाज, नरगिस फाखरी के साथ प्रैंक का वीडियो वायरल

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

‘हाउसफुल 5’ की कहानी और पटकथा साजिद नाडियाडवाला ने लिखी है। फिल्म का निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है, जो अपने अनोखे निर्देशन के लिए जाने जाते हैं। यह फिल्म 6 जून, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Housefull 5 के ट्रेलर ने दिया हंसी का फुल डोज, जानिए फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्मों का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड

Mohammad Faique

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?