Housefull 5: फिल्म ‘हाउसफुल 5’ का ट्रेलर 27 मई 2025 को रिलीज हो चुका है। इसने दर्शकों का ध्यान खूब खींचा है। अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडीज और फिल्म की तगड़ी स्टारकास्ट ने ट्रेलर में अपनी शानदार मौजूदगी दर्ज की है। हालांकि, एक हैरान करने वाली बात यह है कि यह ट्रेलर यूट्यूब पर पहले 24 घंटों में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले बॉलीवुड ट्रेलरों की टॉप 10 लिस्ट में जगह नहीं बना पाया। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
ट्रेलर ने बटोरे 94.6 लाख व्यूज
Housefull 5 के ट्रेलर ने पहले 24 घंटों में यूट्यूब पर 94.6 लाख व्यूज यानी 9.46 मिलियन व्यूज हासिल किए। दर्शकों ने अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन और बाकी कलाकारों की कॉमिक टाइमिंग की जमकर तारीफ की। ट्रेलर के सिनेमैटोग्राफी, मजेदार डायलॉग्स और बैकग्राउंड म्यूजिक ने भी लोगों का दिल जीता। सोशल मीडिया पर फैंस ने इसे मजेदार और मनोरंजक भी करार दिया, लेकिन, टॉप 10 सबसे ज्यादा देखे गए बॉलीवुड ट्रेलरों की लिस्ट में शामिल होने के लिए इसे 45.2 मिलियन व्यूज की जरूरत थी। लेकिन ये आंकड़े ‘हाउसफुल 5’ पार नहीं कर सकी।
Housefull 5 Trailer: ‘हाउसफुल 5’ का दिलचस्प ट्रेलर रिलीज, अक्षय कुमार ने फैंस को दिया सरप्राइज
टॉप 10 में नहीं मिली जगह
यूट्यूब पर पहले 24 घंटों में सबसे ज्यादा देखे गए बॉलीवुड ट्रेलरों की सूची में ‘डंकी’ 58.5 मिलियन व्यूज के साथ पहले स्थान पर है। इसके बाद ‘स्काई फोर्स’ (57.7 मिलियन), ‘आदिपुरुष’ (52.2 मिलियन), ‘सिंघम अगेन’ (51.95 मिलियन) और ‘तू झूठी मैं मक्कार’ (50.9 मिलियन), एनिमल (50.6), सिकंदर (48 मिलियन), भूल भूलैया 3 (45.9 मिलियन), जवान (45.6 मिलियन), बेबी जॉन (45.2 मिलियन) जैसे ट्रेलर शामिल हैं। ‘हाउसफुल 5’ को इस लिस्ट में जगह बनाने के लिए अपने व्यूज को कई गुना बढ़ाना था, जो संभव नहीं हो पाया।
Sitaare Zameen Par: ‘सितारे जमीन पर’ ही नहीं, आमिर खान की ये फिल्में भी हैं रीमेक
‘सितारे जमीन पर’ से भी पिछड़ी ‘हाउसफुल 5’
आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ का ट्रेलर 13 मई को रिलीज हुआ था और उसने पहले 24 घंटों में 42 मिलियन व्यूज बटोरे थे। यह ट्रेलर भी टॉप 10 लिस्ट में जगह नहीं बना पाया। दोनों फिल्मों की अगर तुलना करें तो Housefull 5 को ‘सितारे जमीन पर’ के व्यूज से 344% ज्यादा व्यूज चाहिए थे। यह थोड़ा चौंकाने वाला है, क्योंकि हाउसफुल 5 बुकमायशो पर दर्शकों की रुचि के मामले में काफी आगे है और आईएमडीबी पर यह 2025 की सबसे प्रतीक्षित बॉलीवुड फिल्म है। कुछ लोगों का मानना है कि ट्रेलर की लंबाई ने इसके व्यूज को प्रभावित किया होगा, हालांकि यह सिर्फ एक अनुमान है।
Sitaare Zameen Par: ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानिए कब रिलीज होगा ट्रेलर?
फिल्म में है बड़ी स्टारकास्ट
तरुण मानसुखानी के निर्देशन में बनी Housefull 5 एक कॉमेडी थ्रिलर फिल्म है। यह हाउसफुल फ्रैंचाइजी की पांचवीं कड़ी है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, फरदीन खान, श्रेयस तलपदे, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, डिनो मोरिया, जैकलीन फर्नांडीज, नर्गिस फाखरी, चित्रांगदा सिंह, सोनम बाजवा, सौंदर्या शर्मा, चंकी पांडे, निकितिन धीर और जॉनी लीवर जैसे सितारे नजर आएंगे। यह तगड़ी स्टारकास्ट दर्शकों के लिए हंसी और मनोरंजन का डबल डोज देने की पूरी कोशिश करेगी।
कब और कहां देख सकेंगे फिल्म?
Housefull 5 सिनेमाघरों में 6 जून 2025 को रिलीज होगी। ट्रेलर को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया और फैंस का उत्साह बताता है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा सकती है। भले ही ट्रेलर टॉप 10 में जगह न बना पाया हो, लेकिन दर्शकों की दीवानगी और फिल्म की स्टार पावर इसे एक ब्लॉकबस्टर बनाने का दम जरूर रखती है।








