Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण हाल ही में स्टॉकहोम में एक लग्जरी ज्वैलरी ब्रांड के हाई-प्रोफाइल इवेंट में नजर आईं। इस इवेंट में उन्होंने अपने ग्लैमरस अंदाज से सबका ध्यान खींचा। उन्होंने लाल रंग की शानदार ड्रेस पहनी थी। स्लीक हेयरस्टाइल और हीरे-सफायर का आकर्षक नेकलेस उनके लुक को और निखार रहा था। हालांकि, इस बार दीपिका की तस्वीरों से ज्यादा चर्चा में उनका एक वीडियो है। इसमें उन्होंने निजी और पेशेवर चुनौतियों पर खुलकर बात की है।
क्या दीपिका ने दिया वांगा को जवाब?
इस वीडियो में Deepika Padukone ने कहा, “मेरे लिए संतुलन बनाए रखने का राज सच्चाई और ईमानदारी है। जब भी मैं किसी मुश्किल स्थिति में होती हूं तो मैं अपनी अंतरआत्मा की आवाज सुनती हूं। मैं वही फैसले लेती हूं जो मुझे सुकून देते हैं।” दीपिका ने इस दौरान किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके फैंस का मानना है कि यह बयान फिल्ममेकर संदीप रेड्डी वांगा के साथ चल रहे विवाद की ओर इशारा करता है।
Deepika padukone in a new interview talking about being TRUTHFUL & AUTHENTIC and making decisions that gives her peace of mind. pic.twitter.com/Uhgr70DmOI
— , (@mastanified) May 27, 2025
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, पिछले कुछ दिनों से Deepika Padukone और संदीप रेड्डी वांगा के बीच तनाव की खबरें सुर्खियों में हैं। दीपिका ने वांगा की आगामी फिल्म ‘स्पिरिट’ छोड़ दी है, जिसमें वह प्रभास के साथ मुख्य भूमिका में नजर आने वाली थीं। इस बीच, मंगलवार को वांगा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने बिना नाम लिए एक कलाकार पर ‘गंदे पीआर गेम’ खेलने का आरोप लगाया। वांगा ने लिखा, “एक फिल्ममेकर के तौर पर मैं अपनी फिल्म पर सालों की मेहनत लगाता हूं। मेरे लिए फिल्ममेकिंग ही सबकुछ है। आपको ये समझ नहीं आया, न आएगा। अगली बार पूरी कहानी बताना, क्योंकि मुझे जरा भी फर्क नहीं पड़ता। मुझे ये कहावत बहुत पसंद है…खुंदक में बिल्ली खंभा नोचे।” हालांकि, वांगा ने अपने पोस्ट में दीपिका का नाम नहीं लिया, लेकिन फैंस इसे दीपिका से जोड़कर देख रहे हैं।
Spirit: संदीप रेड्डी वांगा के बच गए करोड़ों रुपये! जानिए स्पिरिट के लिए कितनी फीस लेंगी तृप्ति डिमरी
कई बार विवादों में आ चुके हैं वांगा
Deepika Padukone के इस बयान ने सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी है। उनके प्रशंसकों का कहना है कि दीपिका ने अपनी बात बेहद शालीनता और समझदारी से रखी, जबकि कुछ लोग वांगा के पोस्ट को गैर-जरूरी बता रहे हैं। यह पहली बार नहीं है जब वांगा विवादों में आए हों। उनकी फिल्में ‘एनिमल’ और ‘कबीर सिंह’ भी अपनी कहानी और किरदारों की वजह से चर्चा में रही थीं।
Spirit: ‘स्पिरिट’ में तृप्ति डिमरी का कैसा होगा किरदार? फिल्म से जुड़ी रोचक जानकारी आई सामने








