Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 21: धुरंधर 2 फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर सफर जारी है। तीसरे मंगलवार को फिल्म ने 5.23 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि यह आंकड़ा अभी शुरुआती है और रात तक टिकट बिक्री बढ़ने या घटने के साथ इसमें बदलाव हो सकता है।
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 20: ‘धुरंधर 2’ की मजबूत पकड़ बरकरार, जानें 20वें दिन की कमाई
तीसरे मंलवार को दिखाया कमाल (Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 21)
फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो अब यह 1038.6 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुकी है। इस मुकाम तक पहुंचना किसी भी फिल्म के लिए बड़ा उपलब्धि माना जाता है। खासकर जब बात तीसरे मंगलवार की हो। धुरंधर 2 ने रिलीज के बाद से ही दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स पाया है। एक्शन, ड्रामा और मनोरंजन का मिश्रण दर्शकों को पसंद आ रहा है। शुरुआती दिनों में जबरदस्त ओपनिंग मिलने के बाद भी फिल्म ने अपना प्रदर्शन बनाए रखा है। ऐसी बड़ी कमाई वाले फिल्मों के लिए आमतौर पर वीकेंड पर ज्यादा जोर होता है, लेकिन इस फिल्म ने वीकडे में भी मजबूत स्थिति दिखाई है। तीसरे मंगलवार को 5.23 करोड़ रुपये का कलेक्शन बताता है कि दर्शक अभी भी थिएटरों की ओर रुख कर रहे हैं। फिलहाल फिल्म 1000 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है और 1033.40 करोड़ तक पहुंचकर नया रिकॉर्ड बना रही है।
साल की सबसे बड़ी हिट
अगर ट्रेंड इसी तरह जारी रहा तो फिल्म और भी कई रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है। बॉलीवुड में इतनी बड़ी कमाई हासिल करना आसान नहीं होता। धुरंधर 2 इस बात का सबूत है कि अगर कहानी, स्टार कास्ट और प्रोडक्शन अच्छा हो तो दर्शक थिएटरों में आकर फिल्म को सपोर्ट जरूर करते हैं। अभी यह देखना बाकी है कि फिल्म का आगे का सफर कैसा रहता है। लेकिन 1033 करोड़ से ज्यादा की कमाई पहले ही फिल्म को साल की सबसे चर्चित और सफल फिल्मों में शुमार कर चुकी है।








