राजीव खंडेलवाल की टीवी पर वापसी, लेकर आ रहे दिल छू लेने वाला नया गेम शो ‘तुम हो ना’

लंबे इंतजार के बाद छोटे पर्दे पर एक जाना-पहचाना चेहरा फिर से नजर आने वाला है। अभिनेता राजीव खंडेलवाल अब टीवी पर होस्ट के रूप में वापस लौट रहे हैं। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर जल्द ही शुरू होने वाले नए रियलिटी गेम शो ‘तुम हो ना’ की मेजबानी वे करेंगे। 7 अप्रैल 2026 को मुंबई में इसकी आधिकारिक घोषणा की गई।

एनी हैथवे का कन्फेशन और मेरिल स्ट्रीप की मुश्किलें! ‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ का फाइनल ट्रेलर आ गया

राजीव ने शो के बारे में कही ये बात

राजीव खंडेलवाल ने शो के बारे में बात करते हुए कहा, “पिछले कई सालों में मुझे तरह-तरह के रोल ऑफर हुए इनमें कुछ एक्सपेरिमेंटल थे, कुछ काफी अनकन्वेंशनल। लेकिन मैंने हमेशा दिल की सुनकर फैसला लिया है। मैंने वो काम चुना है जो मुझे सच्चे दिल से अच्छा लगे। ‘तुम हो ना’ मेरे लिए खास है। मैं खुशी से सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव के साथ टीवी पर वापस लौट रहा हूं और एक ऐसी खूबसूरत शो लेकर आ रहा हूं जो मेरे दिल के बहुत करीब है।”

View this post on Instagram

A post shared by @sonytvofficial

कई साल बाद राजीव कर रहे वापसी

राजीव की यह वापसी उनके फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। उन्होंने पिछले सालों में वेब सीरीज और फिल्मों में काम किया, लेकिन टीवी पर होस्टिंग के रूप में उनकी वापसी कई सालों बाद हो रही है। ‘तुम हो ना’ एक रियलिटी गेम शो है, जिसमें एंटरटेनमेंट के साथ-साथ इमोशंस भी भरपूर रहेंगे। फिलहाल शो का प्रीमियर डेट घोषित नहीं हुआ है, लेकिन जल्द ही टीवी और सोनी लाइव पर शुरू होने वाला है। दर्शक अभी से इसकी अपडेट्स का इंतजार कर रहे हैं।

Mohammad Faique

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Yeh Prem Mol Liya: बड़े पर्दे पर ‘प्रेम’ की वापसी, इस दिन रिलीज होगी ‘ये प्रेम मोल लिया’

Yeh Prem Mol Liya: बड़े पर्दे पर ‘प्रेम’ की वापसी, इस दिन रिलीज होगी ‘ये प्रेम मोल लिया’

Anil Kapoor: ’24’ का ट्रेलर रिलीज, इस दिन से जियो-हॉटस्टार पर मचेगा तहलका

Anil Kapoor: ’24’ का ट्रेलर रिलीज, इस दिन से जियो-हॉटस्टार पर मचेगा तहलका

ज़ी5 की नई डॉक्यू-सीरीज ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ का ट्रेलर रिलीज,अपराध के पीछे का सच या संस्कृति का प्रभाव?

ज़ी5 की नई डॉक्यू-सीरीज ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ का ट्रेलर रिलीज,अपराध के पीछे का सच या संस्कृति का प्रभाव?

Sadhvi Sail: साध्वी सेल के सिर सजा ‘फेमिना मिस इंडिया 2026’ का ताज

Sadhvi Sail: साध्वी सेल के सिर सजा ‘फेमिना मिस इंडिया 2026’ का ताज

Jacqueline Fernandez: जैकलीन फर्नांडीस ने दी सरकारी गवाह बनने की अर्जी, कोर्ट ने ईडी से मांगा जवाब

Jacqueline Fernandez: जैकलीन फर्नांडीस ने दी सरकारी गवाह बनने की अर्जी, कोर्ट ने ईडी से मांगा जवाब

Jacqueline Fernandez: सुकेश चंद्रशेखर केस में जैकलीन का बड़ा कदम, सरकारी गवाह बनने की जताई इच्छा

Jacqueline Fernandez: सुकेश चंद्रशेखर केस में जैकलीन का बड़ा कदम, सरकारी गवाह बनने की जताई इच्छा