The Devil Wears Prada 2: बीस साल बाद वो जादू फिर लौट रहा है। 20th सेंचुरी स्टूडियोज ने ‘द डेविल वियर्स ‘प्राडा 2’ का फाइनल ट्रेलर रिलीज कर दिया है। इसमें लेडी गागा और डोएची का नया ओरिजिनल सॉन्ग ‘रनवे’ धूम मचा रहा है। ट्रेलर में फैशन, ड्रामा और पुरानी यादों का रोमांच साफ दिख रहा है।
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: फिर फिसला वरुण धवन का दिल! बोले– जवानी में बार–बार इश्क होता है
20 साल बाद फिर से ‘रनवे’ पर
साल 2006 की हिट फिल्म ‘द डेविल वियर्स प्राडा’ ने एक पूरी पीढ़ी को प्रभावित किया था। अब उसी की सीक्वल में मेरिल स्ट्रीप (मिरांडा), एनी हैथवे (एंडी), एमिली ब्लंट (एमिली) और स्टेनली टुसी (नाइजल) न्यूयॉर्क की चकाचौंध भरी सड़कों और रनवे मैगजीन के ग्लैमरस ऑफिस में वापस लौट आए हैं। फिल्म में पुरानी टीम के साथ डायरेक्टर डेविड फ्रैंकल और राइटर एलीने ब्रोश मैककेना फिर से जुड़ी हैं। नई कहानी में कई नए किरदार भी शामिल हैं, जिनमें केनेथ ब्राना, सिमोन एश्ले, जस्टिन थेरॉक्स, लूसी ल्यू, पैट्रिक ब्रैमल, कैलेब हियरॉन, हेलेन जे. शेन और बीजे नोवाक शामिल हैं। ट्रेसी थॉम्स और टिबोर फेल्डमैन अपनी पुरानी भूमिकाओं में वापस आए हैं।
View this post on Instagram
ट्रेलर की खास बात
ट्रेलर में दिख रहा है कि मिरांडा प्राइस्टली अब करियर के मोड़ पर पहुंच गई हैं। नई चुनौतियों से निपटने के लिए उन्हें एंडी की मदद की जरूरत पड़ गई है। एंडी इस मुलाकात से खुश है, लेकिन एमिली को यह रीयूनियन देखकर झटका लगा है। ट्रेलर में एनी हैथवे का चैनल कन्फेशन और मेरिल स्ट्रीप की संघर्ष भरी मुद्रा दर्शकों का ध्यान खींच रही है।
‘रनवे’ गाने ने ट्रेलर में फूंक दी जान
ट्रेलर में लेडी गागा और डोएची का पावरफुल ट्रैक ‘रनवे’ बज रहा है। यह गाना फिल्म की फैशनेबल और बोल्ड दुनिया को और भी जीवंत बना रहा है। गाने की धुन और लिरिक्स ट्रेलर को देखते ही दिमाग में बैठ जाते हैं।
फिल्म कब आएगी?
‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ सिर्फ थिएटर्स में 1 मई 2026 को रिलीज होगी। फिल्म के प्रोड्यूसर वेंडी फिनरमैन हैं। वहीं, एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर में माइकल बेडरमैन, कारेन रोजेनफेल्ट और एलाइन ब्रोश मैककेना शामिल हैं। ट्रेलर रिलीज होते ही फैंस में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पुरानी फिल्म के दीवाने अब इस सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।








