Gaurav Gupta: कॉमेडियन गौरव गुप्ता ने शो में पाकिस्तानी शख्स पर ली चुटकी, बोले- चलो हनुमान चालीसा पढ़ो

Table of Content

Gaurav Gupta: भारतीय कॉमेडियन गौरव गुप्ता इन दिनों अपनी हाजिरजवाबी के लिए सुर्खियों में हैं। हाल ही में अपनी अमेरिका-कनाडा कॉमेडी टूर के दौरान उन्होंने एक पाकिस्तानी दर्शक के साथ ऐसी बातचीत की, जिसने दर्शकों को हंसी से लोटपोट कर दिया। लेकिन इस मजाक में भारत-पाक तनाव का तड़का भी था, जिसने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी।

Housefull 5: अक्षय कुमार का अनोखा अंदाज, ‘हाउसफुल 5’ के प्रचार में फैन के साथ खेली फुगड़ी

वीडियो की हर तरफ हो रही चर्चा

Gaurav Gupta ने रविवार को अमेरिका में अपने शो के दौरान दर्शकों से बातचीत शुरू की। जब एक दर्शक ने बताया कि वह पाकिस्तान से है तो भीड़ में से कुछ लोगों ने ‘सिंदूर’ चिल्लाना शुरू कर दिया जो भारतीय सेना की ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र था। गौरव ने तुरंत सभी को शांत रहने को कहा और माहौल को हल्का करते हुए पाकिस्तानी दर्शक से मजाक शुरू किया। उन्होंने हंसते हुए कहा, “भाई, तुममें बहुत हिम्मत है जो शो में आए। इन्होंने सोचा होगा कि कलाकारों पर बैन है, लेकिन दर्शक तो आ सकते हैं!”

Rohit Shetty: क्या सच में रोहित शेट्टी बनाने जा रहे हॉरर फिल्म? वायरल खबर की जानें सच्चाई

पाकिस्तानी शख्स से कही ये बात

Gaurav Gupta यहीं नहीं रुके। उन्होंने मजाक में कहा, “चलो, अब हनुमान चालीसा पढ़ो।” इसके बाद उन्होंने उस दर्शक से पूछा कि क्या उसे उनके चुटकुले समझ आ रहे हैं। फिर कश्मीर का जिक्र करते हुए गौरव ने चुटकी लेते हुए कहा, “तो तुम्हें समझ नहीं आता? नहीं मिलेगा, भाई… इतने सालों से बोल रहे हैं, नहीं मिलेगा, फिर भी तुम आ जाते हो।” यह सुनकर दर्शक ठहाकों से गूंज उठे।

Raid 2: ‘रेड 2’ का धमाकेदार ऑफर, एक टिकट खरीदें, दूसरा मुफ्त पाएं!

लोगों ने दी प्रतिक्रियाएं

सोशल मीडिया पर Gaurav Gupta के इस वीडियो को खूब पसंद किया गया। एक फैन ने लिखा, “नहीं मिलेगा वाला पंच शानदार था।” एक अन्य यूजर ने कहा, “हनुमान चालीसा वाला जोक सबसे मस्त था।”गौरव ने 30 मई से अपने अमेरिका-कनाडा टूर की शुरुआत अटलांटा से की, जिसके बाद उन्होंने शिकागो में भी शो किया। उनके मजेदार अंदाज ने हर जगह दर्शकों का दिल जीता।

Housefull 5 Advance Booking: ‘हाउसफुल 5’ की धमाकेदार शुरुआत, एडवांस बुकिंग में कर डाली इतनी कमाई

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Indie Music: म्यूज़िक कंपनियों से बग़ावत करने वाले धुनों के 10 ‘धुरंधर’

फ़िल्मी हूं नेटवर्क, मुंबई। भारत का इंडी म्यूज़िक सीन अब केवल ऑल्टरनेटिव नहीं रहा। अब ये एक मजबूत सांस्कृतिक आंदोलन बन चुका है। ये फ़िल्मों के पारंपरिक संगीत से अलग अपनी पहचान बना रहा है। बात इस साल की करें तो 2026 में ये 10 कलाकार न सिर्फ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर छाए हुए हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी भारतीय...