Box Office Collection Prediction: मई और जून 2025 सिनेमाघरों के लिए बेहद खास होने वाले हैं। हॉलीवुड की हॉरर फिल्म फाइनल डेस्टिनेशन ब्लडलाइन्स पहले ही सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है। अब चार और बड़ी फिल्में दर्शकों का दिल जीतने को तैयार हैं। इनमें हॉलीवुड की एक्शन थ्रिलर ‘मिशन इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग’,’भूल चूक माफ’, ‘हाउसफुल 5’, और आमिर खान की कमबैक फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ शामिल हैं। आइए इन फिल्मों के पहले दिन की कमाई के अनुमान जानते हैं, जो मौजूदा रुझानों और चर्चा पर आधारित हैं। हालांकि, ये अनुमान आगे चलकर बदल भी सकते हैं।
मिशन इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग

हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज अपनी मशहूर ‘मिशन इम्पॉसिबल’ फ्रेंचाइजी की आखिरी कड़ी लेकर 17 मई को सिनेमाघरों में लौट रहे हैं। यह फिल्म भारत में शानदार एडवांस बुकिंग कर रही है। उम्मीद है कि यह इस फ्रेंचाइजी की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन जाएगी। अनुमान के मुताबिक फिल्म पहले दिन भारत में 16 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है।
भूल चूक माफ

फिल्म ‘भूल चूक माफ’ 23 मई से सिनेमाघरों में दस्तक देगी। राजकुमार राव और वामिका गब्बी की यह कॉमेडी फिल्म कुछ समय पहले थिएटर और ओटीटी रिलीज को लेकर काफी उलझन थी, लेकिन अब यह सिनेमाघरों में रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। मौजूदा चर्चा के आधार पर फिल्म पहले दिन लगभग 2.25 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है। फिल्म की कामयाबी इसकी कहानी और दर्शकों की प्रतिक्रिया पर निर्भर करेगी।
हाउसफुल 5

6 जून को रिलीज होने जा रही ‘हाउसफुल 5’ बॉलीवुड की सबसे बड़ी कॉमेडी फ्रेंचाइजी में से एक है। अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, और अभिषेक बच्चन जैसे सितारों से सजी यह फिल्म एक मेगा कास्ट के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने आ रही है। अनुमान है कि यह फिल्म पहले दिन 27.50 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर सकती है। अक्षय कुमार के लिए यह फिल्म एक बड़ा हिट साबित हो सकती है, जो उनकी हालिया फिल्मों के अच्छे प्रदर्शन की कमी को पूरा करेगी।
Housefull 5 का ‘दिल ए नादान’ गाना रिलीज, जैकलीन-सोनम और नरगिस ने अदाओं से मचाया तहलका
सितारे जमीन पर

आमिर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म सितारे जमीन पर 20 जून को सिनेमाघरों में आएगी। यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा है। अनुमान के मुताबिक फिल्म पहले दिन 12 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शुरुआत कर सकती है। आमिर खान की फिल्मों का हमेशा से एक अलग अंदाज रहा है। इस बार भी वह दर्शकों के दिलों को छूने की कोशिश में हैं। फिल्म की कहानी और बॉक्स ऑफिस पर इसकी किस्मत तय करेगी।
Sitaare Zameen Par: ‘सितारे जमीन पर’ ही नहीं, आमिर खान की ये फिल्में भी हैं रीमेक
डिस्क्लेमर: यह आंकड़े अनुमानित हैं, जिन्हें अन्य स्त्रोत से लिया गया है। filmihoon.com इन आंकड़ों की पूर्ण प्रामाणिकता का दावा नहीं करता। हालांकि, ये आंकड़े फिल्मों के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन का एक अच्छा अनुमान जरूर देते हैं।








