Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 का घर हर रोज नई साजिशों और ड्रामे से सजा रहता है। दर्शकों को बांधे रखने वाला यह रियलिटी शो अब वीकेंड का वार के साथ और तीखा हो जाएगा। होस्ट सलमान खान 21 सितंबर 2025 को शो में लौट रहे हैं। उनका फोकस घरवालों की कमजोरियां सामने लाने पर होगा। हाल ही में रिलीज हुए एक प्रोमो ने साफ कर दिया कि सलमान किसी को छोड़ने वाले नहीं हैं। खासकर मृदुल तिवारी को उनकी कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ेगा।
Bigg Boss 19 में सलमान लगाएंगे क्लास
फैंस सोशल मीडिया पर इस एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। प्रोमो वीडियो में सलमान मृदुल को आईना दिखाते नजर आते हैं। वह कहते हैं, “मृदुल, आप हमेशा किसी की छाया में चलते रहते हैं। प्लस वन कैटेगरी में ही नजर आते हो।” सलमान का इशारा मृदुल के गेमप्लान की ओर था। जहां वह अक्सर दूसरों के पीछे छिपकर खेलते दिखे। फिर सलमान ने सवाल किया, “आपके कितने फॉलोअर्स हैं?” मृदुल ने तुरंत जवाब दिया, “35 मिलियन।” लेकिन सलमान ने इसे खारिज करते हुए कहा, “ऐसे ही चलता रहा तो कोई वोट नहीं देगा। आपको लगता है कि चाहे कुछ करो या न करो, वोट तो आ ही जाएंगे? लेकिन बाहर कोई वोट नहीं करेगा। अगर आप खुद को दिखाओगे ही नहीं, तो फॉलोअर्स भी एक दिन हाथ खड़े कर देंगे।”यह डांट मृदुल के लिए बड़ा झटका है।
Jolly LLB 3: अक्षय कुमार की टॉप 10 ओपनिंग फिल्मों में जगह बना पाएगी ‘जॉली एलएलबी 3’?
View this post on Instagram
पर्सनालिटी का खेल है बिग बॉस
शो में मृदुल अपनी सोशल मीडिया फेमस होने की वजह से कॉन्फिडेंट दिखते रहे हैं। लेकिन सलमान ने साफ कर दिया कि बिग बॉस में फॉलोअर्स से ज्यादा गेम और पर्सनालिटी मायने रखती है। वीकेंड का वार हमेशा शो का हाईलाइट होता है, जहां सलमान न सिर्फ डांटते हैं, बल्कि गेस्ट्स के साथ फन भी जोड़ते हैं।








