Bhool Chuk Maaf: सिनेमाघरों के लिए बनी थी ये 4 फिल्में, बाद में ओटीटी पर करनी पड़ी रिलीज

Bhool Chuk Maaf: राजकुमार राव और वामिका गब्बी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘भूल चूक माफ’ की रिलीज को हाल ही में टाल दिया गया था। 8 मई को फिल्म के निर्माताओं ने एलान किया कि यह फिल्म अब 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी। उन्होंने जानकारी दी कि यह 16 मई को अमेजन प्राइम वीडियो पर सीधा स्ट्रीम होगी। यह पहला मौका नहीं है जब कोई फिल्म सिनेमाघरों के लिए बनी लेकिन उसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करना पड़ा। आइए जानते हैं ऐसी ही चार फिल्मों के बारे में…

Vijay Deverakonda ने जन्मदिन पर जीता दिल, कुछ हफ्तों तक आय का एक हिस्सा भारतीय सशस्त्र बलों को करेंगे समर्पित

शेरशाह

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘शेरशाह’ आज भी दर्शकों के दिलों में बसी हुई है। विष्णुवर्धन के निर्देशन में बनी यह वॉर-ड्रामा फिल्म करगिल युद्ध में शहीद हुए कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित है। करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस ने इस फिल्म को 2 जुलाई 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना थी, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसे 12 अगस्त 2021 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया।

Raid 2 Box Office Collection Day 9: नौवें दिन 100 करोड़ी बनी ‘रेड 2’, जानें कलेक्शन

गुलाबो सिताबो

अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना अभिनीत ‘गुलाबो सिताबो’ साल 2020 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को भी सिनेमाघरों में उतारने की तैयारी थी, लेकिन आखिरकार इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर दुनियाभर में रिलीज किया गया। यह मजेदार कहानी एक कंजूस बूढ़े मकान मालिक और उसके गरीब किरायेदार के बीच की नोक-झोंक की थी।

Operation Sindoor: इमरान हाशमी से लेकर रणवीर सिंह तक, सितारों ने किया भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता को सलाम

राधे

सलमान खान की फिल्म ‘राधे’ भी इस सूची में शामिल है। प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को 22 मई 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना थी, लेकिन इसे टाल दिया गया। आखिरकार, यह 13 मई 2021 को ईद के मौके पर भारत में जी5 के जरिए जी प्लेक्स पर प्रीमियम वीडियो ऑन डिमांड के रूप में रिलीज हुई। विदेशों में इसे सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। फिल्म में सलमान एक पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका में थे, जो नशे के सौदागरों को खत्म करने की जिम्मेदारी लेता है। रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ ने भी इसमें अहम किरदार निभाए थे।

Operation Sindoor पर आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस ने दी प्रतिक्रिया, कहा- हमारी बहादुर सेनाओं को सलाम

गिन्नी वेड्स सनी

यामी गौतम और विक्रांत मैसी की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी’ भी 2020 में रिलीज हुई थी। पुनीत खन्ना के निर्देशन में बनी यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई। कहानी एक जिद्दी लड़की गिन्नी और सनी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो गिन्नी से शादी करना चाहता है। गिन्नी के मना करने पर सनी उसकी मां के साथ मिलकर उसका दिल जीतने की कोशिश करता है। यह फिल्म हल्की-फुल्की और मनोरंजक है।

Vijay Deverakonda: औरंगजेब पर फूटा पड़ा विजय देवरकोंडा का गुस्सा? बोले- थप्पड़ मारना चाहता हूं

 

 

Mohammad Faique

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?