Alia Bhatt: पहलगाम में हुए आतंकी हमले, भारत के ऑपरेशन सिंदूर और भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर समझौते के बाद 12 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन दिया। इसके बाद बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने एक भावुक पोस्ट साझा की। इस पोस्ट में उन्होंने भारतीय सेना की बहादुरी और उनके परिवारों के बलिदान को सलाम किया है।
Aamir Khan: पीएम मोदी के संबोधन के बाद आई आमिर खान की प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा?
आलिया का दिल छूने वाला संदेश
आलिया ने अपनी पोस्ट में लिखा, “पिछली कुछ रातें… कुछ अलग सी थीं। जब कोई राष्ट्र अपनी सांस थामे रहता है तो हवा में एक तरह का सन्नाटा होता है।
वह चुपके से बढ़ती बेचैनी, वह तनाव जो हर बातचीत, हर न्यूज नोटिफिकेशन और हर रात के खाने की मेज पर गूंजता रहा। यह सिर्फ बहादुरी नहीं है, यह बलिदान है। हर वर्दी के पीछे एक मां भी है जो रातभर जागती है। वह मां, जिसे पता है कि उसका बच्चा लोरी की जगह अनिश्चितता और तनाव की रात का सामना कर रहा है।”
Operation Sindoor: फिल्म ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का एलान लोगों को नहीं आया पसंद, नेटिजंस बोले- शर्म करो यार
View this post on Instagram
भारत ने दिया आंतकी हमले का करारा जवाब
22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया था। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक शामिल थे। जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया, जिसके तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया। इस ऑपरेशन का उद्देश्य आतंक के नेटवर्क को खत्म करना था। हालांकि, पाकिस्तान ने इसके जवाब में भारत पर ड्रोन, मिसाइल और तोपखाने से हमले किए, लेकिन भारत के सैनिकों ने सभी हमलों को नाकाम कर दिया। अब दोनों देशों के बीच सीजफायर समझौता हुआ है।
इस फिल्म में जल्द आएंगी नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट इन दिनों लव एंड वॉर में काम कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और विक्की कौशल भी हैं। फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली कर रहे हैं।
Operation Sindoor पर आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस ने दी प्रतिक्रिया, कहा- हमारी बहादुर सेनाओं को सलाम








