Akhanda 2: टॉलीवुड के फैंस के लिए इस हफ्ते सबसे बड़ा धमाका तैयार है। हम बात कर रहे हैं नंदमुरी बालकृष्ण की ‘अखंडा 2’ की। 2021 की ब्लॉकबस्टर ‘अखंडा’ का सीक्वल बोयपति श्रीनु के डायरेक्शन में तैयार हो चुका है। फिल्म की रिलीज से पहले ही आंध्र प्रदेश सरकार ने फिल्म की टीम को बड़ा तोहफा दिया है।
Dhurandhar बनी रणवीर की पहली ‘ए’ रेटेड फिल्म, जानिए सेंसर बोर्ड ने कहां-कहां चलाई कैंची?
Akhanda 2 के टिकटों की कीमत बढ़ी
दरअसल, टिकट की कीमतों में भारी बढ़ोतरी को मंजूरी मिल गई है। नए सरकारी आदेश के मुताबिक 4 दिसंबर की शाम पेड प्रीमियर (8 बजे से 10 बजे तक) पूरे राज्य में 600 रुपये (जीएसटी सहित) में होंगे। 5 दिसंबर से 10 दिन तक सिंगल स्क्रीन में 75 रुपये और मल्टीप्लेक्स में 100 रुपये की बढ़ोतरी रहेगी। यानी पहले 10 दिन सिंगल स्क्रीन में टिकट 222.50 रुपये और मल्टीप्लेक्स में 277 रुपये तक जाएंगे।
Dharmendra के निधन के बाद अब इस फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी बदली
पहले भाग ने किया था जबरदस्त
ये फैसला बालकृष्ण की फैन फॉलोइंग को देखते हुए लिया गया है। पहले पार्ट ने 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। अब मेकर्स को उम्मीद है कि सीक्वल और बड़ा रिकॉर्ड बनाएगा। फिल्म के लिए म्यूजिक थमन ने तैयार किया है। फिल्म में बालकृष्ण डबल रोल में हैं। उनके साथ सम्युक्ता, आदि पिनिशेट्टी और ‘बजरंगी भाईजान’ फेम हर्षाली मल्होत्रा अहम रोल में हैं। फैंस सोशल मीडिया पर उत्साह से भरे हैं। आंध्र-तेलंगाना में पहले से हाउसफुल की बुकिंग शुरू हो चुकी है।‘अखंडा 2’ इस शुक्रवार (5 दिसंबर) थिएटर्स में आ रही है।
Ranveer Singh ने IFFI में ‘कांतारा’ वाले सीन की मिमिक्री पर मांगी माफी, जानिए क्या दी सफाई








