War 2 Teaser: ऋतिक रोशन और साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वॉर 2’ कुछ महीने बाद सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। यशराज फिल्म्स की इस स्पाई थ्रिलर का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। यह फिल्म 14 अगस्त 2025 को बड़े पर्दे पर आएगी। फैंस अभी से इस फिल्म को लेकर बेसब्र हो रहे हैं। इस बीच इसके टीजर को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है।
कब आएगा टीजर?
हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर War 2 Teaser को लेकर खूब चर्चा हुई। यशराज फिल्म्स ने अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन एक न्यूज पोर्टल गुल्टे ने अपने ट्वीट में दावा किया कि टीजर जल्द ही रिलीज होने वाला है। उनके मुताबिक कुछ घंटों में प्रोमोशनल कैंपेन शुरू हो सकता है। वहीं, टीजर 20 मई 2025 को जूनियर एनटीआर के जन्मदिन पर लॉन्च हो सकता है। यह खबर फैंस के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है, जो इस जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं।
War 2: क्या ‘वॉर 2’ रिलीज से पहले ही कमा लेगी 85-120 करोड़? फिल्म को लेकर आई बड़ी जानकारी
ऋतिक ने किया बड़ा दावा
हाल ही में अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान ऋतिक रोशन ने फैंस से ‘वॉर 2’ के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा, “मैं शुरू में डर रहा था कि ‘वॉर’ का दूसरा भाग कैसा होगा, लेकिन अब मुझे गर्व है कि यह फिल्म शानदार बनी है। बस एक गाना बाकी है, जिसमें मैं और जूनियर एनटीआर साथ हैं। मैं थोड़ा नर्वस हूं, क्योंकि वह कमाल के एक्टर हैं। मैं वादा करता हूं, वॉर 2 पहली वॉर से भी बड़ी और बेहतर होगी।”
War 2: ‘वॉर 2’ को लेकर आया अब तक का सबसे बड़ा अपडेट, जानकर खुश हो जाएंगे फैंस
जूनियर एनटीआर को मानते हैं फेवरेट को-स्टार
ऋतिक ने जूनियर एनटीआर की जमकर तारीफ भी की थी उन्होंने कहा था, “मेरे फेवरेट को-स्टार जूनियर एनटीआर हैं। वह न सिर्फ शानदार एक्टर हैं, बल्कि एक बेहतरीन टीममेट भी हैं। हमने मिलकर कुछ खास बनाया है। मुझे यकीन है कि 14 अगस्त को आप इसे देखकर खुश होंगे।”
स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है ‘वॉर 2’
‘वॉर 2’ यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है, जिसमें टाइगर, पठान, और आने वाली फिल्म अल्फा जैसी फिल्में शामिल हैं। इस फिल्म में ऋतिक रोशन अपने मशहूर किरदार कबीर के रूप में वापसी कर रहे हैं, जबकि जूनियर एनटीआर एक नए और दमदार किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में कियारा आडवाणी भी अहम भूमिका में हैं।








