Varanasi: रामोजी फिल्म सिटी में महेश बाबू की फिल्म ‘वाराणसी’ का ग्रैंड इवेंट ‘ग्लोबट्रॉटर’ हो चुका है। लेकिन सुबह से ही सोशल मीडिया पर फिल्म का टीजर लीक हो गया। निर्देशक एसएस राजामौली इससे बेहद गुस्से में हैं। इवेंट में उन्होंने कहा कि सारी सावधानियां बेकार गईं।
De De Pyaar De 2 Hit Or Flop: ‘दे दे प्यार दे 2’ पहले दिन हिट रही या फ्लॉप? आसान भाषा में समझिए
Varanasi टीजर लीक पर राजामौली नाराज
राजामौली ने मंच पर बताया, “आज रात 12 बजे के बाद हम टीजर की टेस्टिंग कर रहे थे। देशभर से बेस्ट एलईडी स्क्रीन मंगाईं, दर्जनों जनरेटर लगाए। फिर भी किसी ने ड्रोन से वीडियो शूट कर लीक कर दिया। सब व्यर्थ हो गया।” दरअसल, इवेंट की रेकी के दौरान मेकर्स विजुअल्स चेक कर रहे थे। उसी वक्त किसी ने कैमरा या ड्रोन से रिकॉर्डिंग कर इंटरनेट पर डाल दी। नतीजन फिल्म का टाइटल ‘वाराणसी’ और महेश बाबू का रुद्र लुक पहले ही वायरल हो गया।
Tere Ishk Mein: दिलजले आशिक कर सकते हैं कुछ भी! तेरे इश्क में का धांसू ट्रेलर रिलीज
फिल्म Varanasi में क्या है खास?
‘वाराणसी’ एक रोमांचक एडवेंचर फिल्म है। एसएस राजामौली निर्देशित इस फिल्म में महेश बाबू मुख्य भूमिका में हैं। कहानी एक ग्लोब-ट्रॉटिंग एक्सप्लोरर और टाइम ट्रैवलर की है। शुरुआती खबरों के मुताबिक महेश का किरदार अफ्रीकी लोककथाओं और ‘इंडियाना जोन्स’ से प्रेरित है। हाल ही में उनका किरदार ‘रुद्र’ के नाम से पेश किया गया। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा जोनास ‘मंदाकिनी’ के रोल में हैं। फिल्म में वह एक खतरनाक फीमेल कैरेक्टर निभाएंगी। पृथ्वीराज सुकुमारन सुपरविलेन ‘कुंभ’ बने हैं। खबरें हैं कि फिल्म 25 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में आएगी। लेकिन आधिकारिक ऐलान अभी बाकी है।
Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri ने किया बड़ा कारनामा, किसी फिल्म ने अब तक नहीं किया ऐसा








