Spirit: संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म ‘स्पिरिट’ इन दिनों काफी चर्चा में है। प्रभास स्टारर इस फिल्म ने दीपिका पादुकोण के प्रोजेक्ट छोड़ने के बाद से ही सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी थी। विवादों ने इस फिल्म की हाइप को और बढ़ा दिया है। दीपिका के जाने के बाद संदीप ने तृप्ति डिमरी को फिल्म की लीड एक्ट्रेस बनाया है। इस बीच अब तृप्ति के किरदार से जुड़ी रोमांचक जानकारी सामने आई है।
कैसा होगा तृप्ति का किरदार?
फिल्म से जुड़े करीबी सूत्रों ने पुष्टि की है कि स्पिरिट में तृप्ति डिमरी एक डॉक्टर का किरदार निभाएंगी। बॉलीवुड हंगामा से सूत्र ने कहा, “तृप्ति फिल्म में एक आकर्षक डॉक्टर की भूमिका में होंगी जो प्रभास के किरदार से प्यार करती है। संदीप रेड्डी वांगा इस फिल्म में पारंपरिक रोमांस को तोड़ते हुए एक पुलिसवाले और डॉक्टर की अनोखी प्रेम कहानी दिखाएंगे। फिल्म में गहरे रोमांटिक पल और दमदार ड्रामा भी होगा।”
Spirit: संदीप रेड्डी वांगा के बच गए करोड़ों रुपये! जानिए स्पिरिट के लिए कितनी फीस लेंगी तृप्ति डिमरी
स्पिरिट में तृप्ति का ग्लैमरस अवतार
संदीप ने ‘एनिमल’ में तृप्ति को ग्लैमरस अंदाज में पेश किया था। कहा जा रहा है कि Spirit में भी वह कुछ ऐसा ही करने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक तृप्ति संदीप की फेवरेट एक्ट्रेस हैं। एनिमल में उन्होंने तृप्ति को बड़ा ब्रेक दिया, और अब स्पिरिट और एनिमल पार्क में भी उनकी जोड़ी बरकरार रहेगी। तृप्ति का यह ग्लैमरस और दमदार किरदार फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज हो सकता है।
9 भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म
Spirit में प्रभास एक पुलिसवाले का किरदार निभाएंगे, जबकि तृप्ति उनकी प्रेमिका और डॉक्टर की भूमिका में होंगी। यह एक ग्लोबल एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो 9 अलग-अलग भाषाओं में रिलीज होगी। Spirit की शूटिंग अक्टूबर से शुरू होगी। पहले खबर थी कि सैफ अली खान और करीना कपूर फिल्म में विलेन का किरदार निभाएंगे, लेकिन अब यह डील रद्द हो चुकी है। मेकर्स अब नए सितारों की तलाश कर रहे हैं।








