Thug Life Box Office Collection Day 4: फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर कहा जाता है कि अगर कंटेंट में दम नहीं, तो बड़े-बड़े सितारे और मशहूर निर्देशक भी फिल्म को हिट नहीं करा सकते। तमिल सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ठग लाइफ’ के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। कमजोर कहानी और दमदार स्क्रिप्ट की कमी ने इस फिल्म को महज चार दिनों में फ्लॉप की कगार पर ला खड़ा किया।
Thug Life Box Office Collection Day 3: ‘ठग लाइफ’ की हालत खराब, तीसरे दिन महज इतनी हुई कमाई
Thug Life Box Office Collection
‘ठग लाइफ’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक शुरुआत की और 15.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। लेकिन दूसरे दिन फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली। 53.87% की कमी के साथ फिल्म ने केवल 7.15 करोड़ रुपये कमाए। तीसरे दिन मामूली सुधार हुआ और कलेक्शन 7.75 करोड़ रुपये तक पहुंचा।
Thug Life Box Office Collection Day 4
रविवार जो आमतौर पर फिल्मों के लिए सुनहरा दिन माना जाता है वह भी ‘ठग लाइफ’ के लिए निराशाजनक रहा। छुट्टी का फायदा उठाने की बजाय फिल्म की कमाई और कम हो गई। रविवार को इसने सिर्फ 6.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
Thug Life Box Office Total Collection
चार दिनों के बाद ‘ठग लाइफ’ की कुल कमाई 36.9 करोड़ हो चुकी है। इतने बड़े बजट और स्टारकास्ट वाली फिल्म के लिए यह आंकड़ा बेहद निराशाजनक है। दर्शकों का कहना है कि फिल्म की कहानी में नयापन नहीं था और किरदारों से जुड़ाव महसूस नहीं हुआ। सोशल मीडिया पर भी फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है।






