The Diplomat Box Office Collection Day 1: जॉन अब्राहम की नई फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। हालांकि, इसकी शुरुआत टिकट खिड़की पर कुछ खास नहीं रही है। होली जैसे बड़े त्योहार के मौके पर रिलीज होने के बावजूद यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही। आइए जानते हैं कि पहले दिन फिल्म ने कितना कारोबार किया।
Gauri Spratt: आमिर खान की जिंदगी में नए प्यार की दस्तक, जानें कौन हैं गौरी स्प्रैट?
पहले दिन फीकी रही The Diplomat की रफ्तार
‘द डिप्लोमैट’ में जॉन अब्राहम के साथ सादिया खतीब और कुमुद मिश्रा जैसे कलाकार भी है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने सिर्फ चार करोड़ छह लाख रुपये की कमाई की। जॉन अब्राहम जैसे सितारे और फिल्म की लागत के हिसाब से फिल्म का यह कलेक्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं है।
अगले दो दिन फिल्म के लिए अहम
फिल्म का निर्देशन शिवम नायर ने किया है, जिन्होंने कहानी को रोमांचक बनाने की पूरी कोशिश की है। स्क्रिप्ट रितेश शाह ने लिखी है, जो पहले भी कई बेहतरीन कहानियां दे चुके हैं। अगले दो दिन इस फिल्म के लिए बहुत अहम हैं। अगर शनिवार और रविवार को दर्शकों की संख्या बढ़ी तो फिल्म फिल्म हिट होने की दिशा में आगे बढ़ सकती है।
इससे पहले वेदा में दिखे थे जॉन
इससे पहले जॉन फिल्म वेदा में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ शरवरी वाघ और अभिषेक बनर्जी भी थे। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी थी।








