Thamma: मैडॉक हॉरर यूनिवर्स की नई पेशकश ‘थामा’ ने सिनेमाघरों में धमाकेदार एंट्री मारी है। आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की जोड़ी से सजी यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म दिवाली के अगले दिन यानी 21 अक्तूबर को रिलीज हुई है। पहले ही दिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छा गई है। हालांकि,असली सुर्खियां वरुण धवन का धांसू कैमियो बटोर रहा है , जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया है।
Thamma: थामा को ब्लॉकबस्टर होने के लिए करनी होगी इतनी कमाई, समझिए पूरा गणित
Thamma में वरुण धवन का ‘भेड़िया’ अवतार
‘थामा’ में वरुण धवन ने अपने ‘भेड़िया’ किरदार के साथ धमाकेदार वापसी की है। आयुष्मान के वैम्पायर और वरुण के भेड़िया के बीच की टक्कर ने स्क्रीन पर आग लगा दी है। यह सीन इतना दमदार है कि दर्शक तालियां और सीटियां बजाने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। फिल्म की कहानी में यह टकराव ‘बेताल बनाम भेड़िया’ के रूप में सामने आया है जो चालाकी और ताकत का जबरदस्त मुकाबला दिखाता है।
Thamma Review: कैसी है थामा? पहले रिव्यू में जानिए सबकुछ
फैंस कर रहे जमकर तारीफ
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फैंस वरुण के कैमियो की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “थामा मस्ट-वॉच है। एक्शन, इमोशन और जबरदस्त कास्ट का कमाल। बेताल बनाम भेड़िया की फाइट…सिनेमाई जादू।”। एक अन्य यूजर ने कहा, “वरुण धवन का कैमियो गेम-चेंजर है। स्क्रीन पर आते ही छा गए।” कई यूजर्स ने इसे ‘मैड’ और ‘एपिक’ बताया।’
#Thamma is a must-watch masterpiece! Explosive action, deep emotions, & a killer cast. The Betal vs. Bhedia fight? 🤯 Pure cinematic gold—cunning vs. raw power in a brutal and the epic fight #ThammaReview pic.twitter.com/hN4Rwt6Ovp
— ରଞ୍ଜିତ 🇮🇳 (@rkagasti95) October 21, 2025
MAD🥵🔥🔥pic.twitter.com/IwnanZN8Lf
— . (@getalifevro) October 21, 2025
Varun Dhawan as Bhediya❤️🔥 pic.twitter.com/zOR3XFcIBE
— cloud chaser🌥 (@AakritySharmaaa) October 21, 2025
थामा’ की धमाकेदार शुरुआत (Thamma Box Office Collection Day 1)
आदित्य सरपोतदार के डायरेक्शन में बनी ‘थामा’ में आयुष्मान खुराना वैम्पायर बने हैं। रश्मिका मंदाना उनकी लव इंटरेस्ट के रोल में हैं। वहीं, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल ने भी दमदार एक्टिंग से जान डाली है। फिल्म की कहानी हंसी और डर का सही मसाला डाला गया है। दिवाली की छुट्टियों का फायदा ‘थामा’ को मिल रहा है। सुबह के शोज से ही थिएटर्स में भीड़ उमड़ रही है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि पहले दिन 33 करोड़ तक की कमाई हो सकती है। अगर वीकेंड तक यह रफ्तार बनी रही, तो आयुष्मान के करियर की यह सबसे बड़ी फिल्म साबित हो सकती है।








