Thamma Box Office Collection Day 3: थामा का तीसरे दिन कैसा रहा हाल? जानें कलेक्शन

Thamma Box Office Collection Day 3: दिवाली के एक दिन बाद रिलीज हुई थामा का जादू लोगों के दिलों पर चलता नजर आ रहा है। फिल्म में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। इस फिल्म की कहानी और गाने दर्शकों के मन में बस चुके हैं। यही वजह है कि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म अच्छा कारोबार कर रही है। आइए जानते हैं कि 3 दिनों में यह फिल्म कितना कारोबार कर सकी है।

Thamma Box Office Collection Day 2: थामा का दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, जानें कलेक्शन

Thamma Box Office Collection Day 3

थामा का निर्देशन आदित्य सरपोतदार ने किया है। इससे पहले वह मुंजा जैसी सुपरहिट फिल्में बना चुके हैं। इस फिल्म के लिए भी उनकी काफी ज्यादा तारीफ हो रही है। थामा के तीसरे दिन के कलेक्शन की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने तीसरे दिन 12.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।  इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन अब 55.1 करोड़ रुपये हो गया है।

Ek Deewane Ki Deewaniyat के फैन हुए एल्विश यादव, बोले- एक एक डायलॉग…

Thamma Box Office Collection

सैकनिल्क के मुताबिक इससे पहले थामा ने बॉक्स ऑफिस पर 24 करोड़ रुपये से अपनी शुरुआत की थी। वहीं, दूसरे दिन फिल्म की मजबूत पकड़ बरकरार नजर आई थी। दूसरे दिन इस फिल्म ने 18.1 करोड़ रुपये का कोरोबार किया था। बता दें कि यह आयुष्मान खुराना की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म साबित हुई है।

Thamma ने पहले दिन बनाए ये 4 धांसू रिकॉर्ड, देखें लिस्ट

दिन

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (नेट)

पहला दिन

24 करोड़

दूसरा दिन

18.1 करोड़

तीसरा दिन

12.5 करोड़*

कुल कलेक्शन

55.1 करोड़

*शुरुआती आंकड़े सैकनिल्क के अनुसार

Thamma की स्टारकास्ट

थामा की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी, परेश रावल और फैसल मलिक जैसे कलाकार भी हैं। इसके अलावा फिल्म में कई कैमियो भी है जो दर्शकों को खूब पसंद आया है। वरुण धवन का भेड़िया अवतार फैंस के दिलों पर छा चुका है। वहीं, अभिषेक बनर्जी भी अपने कैमियो से फैंस का दिल जीत चुके हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि थामा पहले 7 दिनों में 100 करोड़ के आंकड़े तक पहुंच सकती है।

Bigg Boss 19 में Mridul Tiwari बने नए कप्तान, प्रणीत मोरे से कांटे की टक्कर के बाद मिली जीत

Mohammad Faique

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?