Tamannaah Bhatia: हिंदी और साउथ सिनेमा की मशहूर अदाकारा तमन्ना भाटिया इन दिनों एक वायरल वीडियो के कारण सुर्खियों में हैं। यह वीडियो दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘छपाक’ के प्रमोशन का है। इसमें दीपिका ने अपनी मेहनत और स्वतंत्रता को लेकर एक दमदार बयान दिया था। हाल ही में यह वीडियो फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दीपिका और डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के बीच फिल्म ‘स्पिरिट’ को लेकर चल रहे विवाद के बीच यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा था। इस बीच इस वीडियो पर तमन्ना के ‘लाइक’ ने मामले को नया मोड़ दे दिया। लोगों को लगा कि Tamannaah Bhatia दीपिका का समर्थन कर रही हैं, लेकिन अब अभिनेत्री ने इस पर सफाई दे दी है।
क्या था वीडियो में?
‘छपाक’ के प्रमोशन के दौरान जब दीपिका से पूछा गया कि फिल्म का प्रोड्यूसर कौन है तो उन्होंने जवाब दिया था, “माफ कीजिए, ये मेरे अपने पैसे हैं। ये मेरी अपनी मेहनत है।” इस वीडियो को एक कैप्शन के साथ शेयर किया गया, जिसमें लिखा था, “दीपिका उस प्रोपेगैंडा में नहीं फंसतीं: अपमान, पुरुषवाद, लिंग भेद, ज्यादा काम, गैर-पेशेवराना रवैया और दोहरे मापदंड।” तमन्ना के इस वीडियो को लाइक करने की खबर ने यह अटकलें शुरू कर दीं कि वह दीपिका का समर्थन कर रही हैं।
Vvan: सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘वन’ की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
तमन्ना ने दी सफाई
Tamannaah Bhatia ने इस मामले पर एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया दी और लिखा, “क्या इंस्टाग्राम यह समझ सकता है कि वह अपने आप पेज क्यों लाइक करता है? लोग इसे खबर बना रहे हैं, जबकि मेरे पास वाकई बहुत काम है।” उनकी इस सफाई ने फैंस को क्रिकेटर विराट कोहली की एक पुरानी घटना की याद दिला दी। कुछ समय पहले विराट ने अभिनेत्री अवनीत कौर की एक बोल्ड तस्वीर को लाइक करने की खबरों पर सफाई दी थी। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा था, “मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि फीड साफ करने के दौरान गलती से इंस्टाग्राम एल्गोरिदम ने इसे लाइक कर लिया। इसमें मेरा कोई इरादा नहीं था। कृपया कोई गलत धारणा न बनाएं।”
Tamannaah Bhatia: तमन्ना-विजय का रिश्ता टूटा, वर्षों तक डेट करने के बाद जुदा हुईं राहें








