Sitaare Zameen Par Review: आमिर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर लोगों का उत्साह काफी ज्यादा है। हाल ही में मशहूर लेखिका व समाजसेविका सुधा मूर्ति ने यह फिल्म देखी और इसका रिव्यू किया। आमिर खान प्रोडक्शंस ने सुधा मूर्ति का एक वीडियो साझा किया है।
Sitaare Zameen Par: ‘सितारे जमीन पर’ ने जीता दर्शकों का दिल, खास स्क्रीनिंग में मिला जोरदार तालियां
Sitaare Zameen Par Review
वीडियो में सुधा ‘सितारे जमीन पर’ की जमकर तारीफ करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में वह फिल्म की कहानी और इसके संदेश की सराहना करती दिख रही हैं। उन्होंने कहा, “यह फिल्म इतनी खास है कि इसे हर किसी को जरूर देखना चाहिए।” सुधा मूर्ति जैसे व्यक्तित्व की तारीफ ने फिल्म की रिलीज से पहले ही दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।
Sitaare Zameen Par: ‘सितारे जमीन पर’ ही नहीं, आमिर खान की ये फिल्में भी हैं रीमेक
When someone like @SmtSudhaMurty says it’s a must-watch… you know it’s special. See you in theatres on 20th June! 😉#SitaareZameenPar #SabkaApnaApnaNormal, 20th June Only In Theatres.@geneliad @r_s_prasanna @DivyNidhiSharma @aparna1502 @AroushDatta #GopiKrishnanVarma… pic.twitter.com/Sy8jIcbmm2
— Aamir Khan Productions (@AKPPL_Official) June 10, 2025
क्यों खास है ‘सितारे जमीन पर’?
‘सितारे जमीन पर’ एक ऐसी कहानी है, जो डाउन सिंड्रोम और ऑटिज्म जैसे विषयों को संवेदनशीलता के साथ पेश करती है। यह फिल्म आमिर खान की 2007 की सुपरहिट फिल्म ‘तारे जमीन पर’ की भावना को आगे बढ़ाती है, लेकिन इस बार यह विशेष जरूरतों वाले लोगों की जिंदगी पर केंद्रित है। फिल्म में आमिर एक पूर्व बास्केटबॉल कोच की भूमिका में हैं। इसमें वह विशेष खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करते हुए जिंदगी के सबक सीखते हैं। हंसी और भावनाओं से भरी यह कहानी दर्शकों को सोचने पर मजबूर करने का दम रखती है।
दमदार कलाकारों की है टोली
निर्देशक आर.एस. प्रसन्ना की इस फिल्म में आमिर खान और जेनेलिया देशमुख के साथ दस नए कलाकार नजर आएंगे। इसके अलावा डॉली अहलूवालिया, गुरपाल सिंह, बृजेन्द्र काला जैसे अनुभवी कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म का संगीत शंकर-एहसान-लॉय और राम संपत ने तैयार किया है, जबकि गीत अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं।
इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज
‘सितारे जमीन पर’ 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जी म्यूजिक कंपनी, पीवीआर पिक्चर्स और एए फिल्म्स इंडिया के सहयोग से यह फिल्म दर्शकों तक पहुंचेगी। सुधा मूर्ति की तारीफ और फिल्म की संवेदनशील कहानी ने इसे रिलीज से पहले ही खास बना दिया है। सोशल मीडिया पर फैंस इसे ‘आमिर खान की एक और मास्टरपीस’ बता रहे हैं।








