Aamir Khan: बॉलीवुड के परफेक्शनिस्ट यानी आमिर खान अपनी नई फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ के साथ सिनेमाघरों में वापसी की तैयारी में हैं। हाल ही में यूट्यूबर राज शमानी के साथ बातचीत में आमिर ने साल 1996 की एक मजेदार याद साझा की।
किंग खान ने गिफ्ट किया था लैपटॉप
Aamir Khan ने हंसते हुए कहा, “मैं तकनीक के मामले में थोड़ा कमजोर था।” उन्होंने खुलासा किया कि 1996 में जब वह और शाहरुख एक लाइव शो के लिए साथ थे तो शाहरुख को पता चला कि आमिर के पास लैपटॉप भी नहीं है। उस समय शाहरुख तकनीक के मामले में काफी आगे थे, जबकि आमिर अभी डिजिटल दुनिया को समझ ही रहे थे। दोस्ती का फर्ज निभाते हुए शाहरुख ने तुरंत एक नया तोशिबा लैपटॉप खरीदा और उसे आमिर को तोहफे में दे दिया। यह लैपटॉप न सिर्फ लेटेस्ट सॉफ्टवेयर से लैस था, बल्कि इसके साथ एक शानदार कैरी केस भी था।
Back in 1996, amidst all the so-called competition, Shah Rukh Khan quietly gifted Aamir Khan a laptop, the latest one, fully researched and thoughtfully set up. 🖤
Aamir recently shared this moment saying, “We all had a lot of respect and warmth for each other. It was a healthy… pic.twitter.com/Kvge1mPW7V— Shah Rukh Khan Universe Fan Club (@SRKUniverse) June 1, 2025
चार साल तक नहीं किया इस्तेमाल
Aamir Khan यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे हंसते हुए कहा कि बाद में वह इस लैपटॉप को पूरी तरह भूल गए थे। चार साल बाद मेरे मैनेजर ने पूछा कि क्या वह उस लैपटॉप को इस्तेमाल कर सकता है। जब उसने मुझे लैपटॉप दिखाया तो मैंने कहा कि अरे, ये तो वही है जो शाहरुख ने मुझे दिया था, लेकिन मजेदार बात यह है कि जब लैपटॉप चालू करने की कोशिश की गई, तो वह शुरू ही नहीं हुआ। इतने सालों तक बिना इस्तेमाल के वह खराब हो चुका था।
इन फिल्मों में दिखेंगे आमिर खान
वर्क फ्रंट की बात करें तो Aamir Khan की आगामी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ 20 जून, 2025 को रिलीज होगी। आरएस प्रसन्ना के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जेनेलिया देशमुख भी हैं। ‘लाल सिंह चड्ढा’ आमिर लंबे समय बाद इस फिल्म के जरिए अभिनय में वापसी करने जा रहे हैं। इसके अलावा खबरें हैं कि आमिर साउथ की फिल्म ‘कूली’ में भी नजर आएंगे। लोकेश कनगराज के निर्देशन में बन रही इस एक्शन थ्रिलर में रजनीकांत मुख्य भूमिका में हैं।








