Salman Khan: सलमान खान का नया लुक वायरल, गलवान वैली पर आधारित फिल्म में निभाएंगे असल हीरो की भूमिका

Salman Khan: बॉलीवुड के ‘भाईजान’ यानी सलमान खान ने एक बार फिर अपने नए लुक से इंटरनेट पर छा गए हैं। घनी मूंछों में नजर आए सलमान के इस अवतार ने फैंस के बीच उत्साह की लहर दौड़ा दी है। खबर है कि यह लुक उनकी अगली बड़ी फिल्म के लिए है, जो 2020 के गलवान वैली संघर्ष पर आधारित होगी।

Salman Khan: धमाकेदार एक्शन फिल्म बनाने की तैयारी में सलमान खान, साउथ के इस मशहूर निर्देशक से चल रही बात

वायरल तस्वीर ने मचाई धूम

Salman Khan की एक ताजा तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। इसमें वह घनी मूंछों और सख्त सैन्य अवतार में दिख रहे हैं। यह लुक उनकी नई फिल्म की तैयारी का हिस्सा माना जा रहा है, जिसमें वह कर्नल बी संतोष बाबू का किरदार निभाएंगे। कर्नल संतोष 2020 में गलवान वैली में चीनी सैनिकों के साथ हुए संघर्ष में 16 बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर थे। तस्वीर के वायरल होते ही फैंस ने कमेंट्स की बाढ़ ला दी। एक फैन ने लिखा, “भाई का लुक देखकर ‘सुल्तान’ की याद आ गई!” वहीं, दूसरे ने कहा, “सलमान का ये सैनिक अवतार गजब का है, गलवान फिल्म का इंतजार नहीं हो रहा।” एक अन्य फैन ने लिखा, “भाईजान का ये लुक जबरदस्त है, ये फिल्म ब्लॉकबस्टर होगी।”

पहली बार असल जिंदगी के हीरो के किरदार में

Salman Khan ने इससे पहले ‘हीरोज’ और ‘जय हो’ जैसी फिल्मों में सैनिक की भूमिकाएं निभाई थीं, लेकिन यह पहली बार होगा जब वह किसी फीचर फिल्म में पूरी तरह से सेना के अधिकारी का किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म शिव अरूर और राहुल सिंह की किताब ‘इंडियाज मोस्ट फीयरलेस 3’ से प्रेरित है, जो गलवान वैली संघर्ष की वास्तविक घटनाओं पर आधारित है। सलमान इस किरदार के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वह सख्त डाइट और गहन ट्रेनिंग से गुजर रहे हैं ताकि एक सैनिक के शारीरिक और मानसिक रूप को पूरी तरह जी सकें।

Salman Khan: सलमान खान की गलवान घाटी पर आधारित फिल्म पर आए 3 तगड़े अपडेट

जुलाई 2025 से शुरू होगी शूटिंग

पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म की शूटिंग जुलाई 2025 से शुरू होगी। फिल्म की शूटिंग लद्दाख और लेह के वास्तविक स्थानों पर होगी। साथ ही, मुंबई में भी एक बड़ा शेड्यूल शूट होगा। सलमान के साथ इस फिल्म में तीन नए पीढ़ी के अभिनेता भी नजर आएंगे, जिनकी कास्टिंग पर अभी काम चल रही है। यह प्रोजेक्ट Salman Khan की आगामी फिल्म ‘सिकंदर’ के बाद उनका अगला बड़ा प्रोजेक्ट होगा, जिसे उनकी अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक माना जा रहा है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?