Salman Khan: मदर्स डे के मौके पर बॉलीवुड के ‘दबंग’ सलमान खान ने अपनी मां सलमा खान और सौतेली मां हेलेन को एक्स पोस्ट के जरिए विश किया है। सलमान अपनी दोनों मां के साथ गहरा रिश्ता साझा करते हैं। उन्होंने इस खास दिन पर एक्स पर एक पोस्ट साझा की।
Neha Kakkar: नेहा कक्कड़ ने भारतीय सेना का जताया आभार, इंस्टाग्राम पोस्ट से जीता फैंस का दिल
सलमान ने पोस्ट के जरिए दी मदर्स डे की बधाई
उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और प्रशंसकों का दिल जीत रही है। सलमान ने अपनी पोस्ट में लिखा, “डैड, दुनिया की सबसे अच्छी मां देने के लिए शुक्रिया। मेरी दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं को, हैप्पी मदर्स डे।”
Thank u dad for the best mothers in the world . To the most beautiful women in my world . Happy Mother’s Day. pic.twitter.com/nQ6zaJN34l
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) May 11, 2025
Mother’s Day: मदर्स डे पर बोनी कपूर हुए भावुक, तस्वीरें साझा कर मां को किया याद
लोग दे रहे प्रतिक्रियाएं
उनकी इस पोस्ट पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। कुछ यूजर्स उनकी इस पोस्ट की तारीफ कर रहे हैं। वहीं, कुछ अभिनेता से सवाल कर रहे हैं कि उन्होंने सीजफायर वाली पोस्ट डिलीट क्यों कर दी। एक यूजर ने लिखा, “हैप्पी मदर्स डे।” एक अन्य ने लिखा, “सीजफायर वाला ट्वीट डिलीट क्यों किया था भाई।” एक और यूजर ने लिखा कि देश के लिए कोई पोस्ट नहीं आई।
happy Mother’s Day
— Brando speaks (@cinemafanz99) May 11, 2025
Ceasefire Wala tweet delete q Kiya tha bhai
— Tweet Master (@Incomplet_Human) May 11, 2025
Sajid Khan: “हमारे पास हीरो बहुत कम बचे हैं”, साजिद खान ने बॉलीवुड को लेकर क्यों कही ये बात?
सिकंदर में नजर आए थे सलमान खान
वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में Salman Khan फिल्म ‘सिकंदर’ में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना भी थीं। फिल्म का निर्देशन ए आर मुरुगदास ने किया था। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई थी। फिलहाल, इस फिल्म के बाद सलमान की अगली फिल्म का अभी कोई आधिकारिक एलान नहीं हुआ है।








