Varinder Singh Ghuman: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान आज (10 अक्तूबर) फिर एक बार भावुक हो गए। पंजाबी सिनेमा और फिटनेस की दुनिया के सितारे वरिंदर सिंह घुमन के निधन पर उन्होंने सोशल मीडिया पर दुख जताया। वरिंदर के जाने के एक दिन बाद ही सलमान ने एक्स पर उनकी एक पुरानी तस्वीर शेयर की। इसमें दोनों साथ मुस्कुराते नजर आ रहे हैं।
Hrithik Roshan का डिजिटल धमाका, प्राइम वीडियो के साथ ओटीटी पर लाएंगे ‘स्टॉर्म’
सलमान खान ने Varinder Singh Ghuman को किया याद
उन्होंने कैप्शन में लिखा, “रेस्ट इन पीस प्रा… आपकी याद आएगी पाजी।” यह छोटा सा पोस्ट सलमान के गहरे दर्द को बयां कर रहा है। वरिंदर सिंह घुमन का निधन 9 अक्टूबर को अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल में हार्ट अटैक से हुआ था। वे 42 साल के थे। एक मामूली बाइसेप सर्जरी के दौरान अचानक कार्डियक अरेस्ट हो गया। भारत के सबसे बड़े शाकाहारी बॉडीबिल्डर के रूप में मशहूर वरिंदर ने फिटनेस की दुनिया में अपनी मजबूत काया से लाखों को प्रेरित किया था। वे मिस्टर पंजाब, मिस्टर इंडिया और मिस्टर एशिया (सिल्वर मेडल) जैसे खिताब जीत चुके थे। अर्नोल्ड श्वार्जनेगर के क्लासिक कॉम्पिटिशन में पहला एशियन पार्टिसिपेंट भी वह बन चुके थे।
Rest in peace praa . Vil miss paaji pic.twitter.com/j3GXhCD4wQ
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) October 10, 2025
सलमान और वरिंदर का रिश्ता था खास
सलमान खान और वरिंदर का दोस्ताना रिश्ता बॉलीवुड और फिटनेस सर्कल में मशहूर था। वरिंदर ने सलमान की फिल्म ‘टाइगर 3’ में पाकिस्तानी सैनिक का रोल किया था। उनकी दमदार मौजूदगी ने सबको प्रभावित किया था। वरिंदर ने रणवीर सिंह को भी ट्रेनिंग दी थी, लेकिन सलमान के साथ उनका बॉन्ड खास था।
S S Rajamouli Birthday: जूनियर एनटीआर ने पहले छोड़ी फिल्म, अब बर्थडे पर राजामौली पर बरसाया प्यार








