Rajvir Jawanda: पंजाबी गायक राजवीर जावंडा के परिवार में कौन-कौन? जानें पूरी डिटेल

Rajvir Jawanda: पंजाबी संगीत के चहेते कलाकार राजवीर जावंडा अब हमारे बीच नहीं रहे। मात्र 35 साल की उम्र में उन्होंने मंगलवार को अंतिम सांस ली। 27 सितंबर को हिमाचल प्रदेश के बद्दी के पास एक भयानक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के 11 दिन बाद यह दुखद खबर आई। जब राजवीर अपनी मोटरसाइकिल पर शिमला जा रहे थे, उस वक्त अचानक बाइक सड़क पर भटकते पशुओं से टकरा गई। सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें लगीं, जिसके बाद वह कोमा में चले गए। हादसा दोपहर के समय हुआ। राजवीर पहले नजदीकी सिविल अस्पताल ले जाए गए, जहां डॉक्टरों ने कार्डियक अरेस्ट की पुष्टि की। फिर उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल शिफ्ट किया गया। वहां वह कई दिनों तक वेंटिलेटर पर रहे। अस्पताल के मुताबिक उनके दिमाग में न्यूरोलॉजिकल डैमेज इतना गहरा था कि सुधार के कोई संकेत नहीं मिले। पंजाबी इंडस्ट्री के दोस्तों ने इलाज के खर्च में मदद की, लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया।

Rajvir Jawanda: राजवीर जावंडा से हुई ये बड़ी चूक, मान लेते पत्नी की बात तो नहीं होता हादसा

कौन थे Rajvir Jawanda?

लुधियाना के जगरांव में पोना गांव के रहने वाले Rajvir Jawanda का जन्म हुआ था। वह पहले पंजाब पुलिस में नौकरी करते थे, लेकिन संगीत की दीवानगी ने उन्हें गायक बना दिया। उनके गाने जैसे ‘सरदारी’, ‘जोर’, ‘कली जवांडे दी’, ‘कंगनी’, ‘तू दिस पेंदा’, ‘खुश रेहा कर’, ‘सरनेम’, ‘अफरीन’, ‘लैंडलॉर्ड’, ‘डाउन टू अर्थ’, ‘जोर’ ने पंजाब से लेकर दुनियाभर के पंजाबी समुदाय को दीवाना बना दिया। स्पॉटिफाई पर उनके लाखों स्ट्रीम्स थे। 2022 के अंत तक करीब 5 लाख मासिक श्रोता थे। यूट्यूब चैनल पर उनके वीडियो करोड़ों व्यूज बटोर चुके थे। राजवीर के गानों की खासियत थी उनकी सरल धुनें और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े बोल जो युवाओं के दिलों को छू जाते थे।

Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 20: जॉली एलएलबी 3 हिट हुई या फ्लॉप? जानें 20वें दिन का कलेक्शन

फिल्मों में दिखा चुके थे जलवा Rajvir Jawanda

संगीत के अलावा राजवीर ने पंजाबी सिनेमा में भी कदम रखा। 2018 में गिप्पी ग्रेवाल की ‘सुबेदार जोगिंदर सिंह’ में वे परम वीर चक्र विजेता सुबेदार जोगिंदर सिंह के किरदार में नजर आए हैं। इसमें उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हुई। 2019 में ‘जिंद जां’ और ‘मिंदो तसीलदारनी’ जैसी फिल्मों ने उन्हें अभिनेता के रूप में पहचान दी। राजवीर बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे।

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 7: ‘सनी संस्कारी’ का 7वें दिन जादू पड़ा फीका

Rajvir Jawanda के परिवार में कौन-कौन?

Rajvir Jawanda शादीशुदा थे। उनके दो बच्चे हैं। उनकी पत्नी और बच्चों के नाम सार्वजनिक रूप से ज्यादा चर्चा में नहीं रहे हैं। हादसे के दिन पत्नी ने उन्हें रोकने की कोशिश की थी, लेकिन वह शिमला की सैर पर निकल पड़े। उनके निधन ने पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री को स्तब्ध कर दिया है।

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 6: सनी संस्कारी की छठे दिन मुश्किलें बढ़ीं

Mohammad Faique

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

Related Posts

Varinder Singh Ghuman: अभिनेता वरिंदर सिंह घुमन के परिवार में कौन-कौन? जानें डिटेल

Continue reading
Rajvir Jawanda: राजवीर जावंडा से हुई ये बड़ी चूक, मान लेते पत्नी की बात तो नहीं होता हादसा

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?