Raid 3: फैंस का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। अजय देवगन की सुपरहिट फ्रेंचाइजी ‘रेड’ का तीसरा भाग बनने जा रहा है। डायरेक्टर राजकुमार गुप्ता और अजय देवगन एक बार फिर साथ आ गए हैं। यह खबर सबसे पहले सामने आई है और अब यह पक्की हो चुकी है कि ‘रेड 3’ जल्द फ्लोर पर जाएगी।
Dhurandhar 2 को रिलीज करने का प्लान पता चल गया, इस तारीख पर मेकर्स की निगाहें
Raid 3 में पहले से और भी बड़ा होगा टकराव
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक इस बार की फिल्म पहले दो पार्ट्स से कहीं ज्यादा भव्य और जटिल होने वाली है। सूत्रों ने पिंकविला को बताया कि स्क्रिप्ट पिछले कई महीनों से चुपचाप तैयार की जा रही है। तीसरे भाग में टकराव बहुत बड़ा होगा, दांव बहुत ऊंचे होंगे और खुद रेड का सीन अब तक का सबसे शानदार होगा। अमय पटनायक इस बार ऐसी मुश्किल में फंसेंगे जैसा फ्रैंचाइज़ी में पहले कभी नहीं दिखा।
Amaal Mallik: भाई अरमान को देखकर नहीं रुके अमाल मलिक के आंसू, गले लगाकर फूट-फूटकर रोए
Raid 3 की शूटिंग कब शुरू होगी?
अजय देवगन अभी अपनी दूसरी फिल्मों में व्यस्त हैं। जैसे ही उनकी मौजूदा कमिटमेंट्स खत्म होंगी। मिड-2026 से प्री-प्रोडक्शन शुरू हो जाएगा। असली शूटिंग 2026 के आखिर या 2027 की शुरुआत में शुरू होगी। मेकर्स चाहते हैं कि फिल्म 2027 के अंत या 2028 की शुरुआत में रिलीज हो।
120 Bahadur: बिना किसी कट के रिलीज होगी ‘120 बहादुर’, रिलीज से पहले मेकर्स ने अपनाया अनोखा प्लान
रेड 2 ने की थी बंपर कमाई
इस साल रिलीज हुई ‘रेड 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। तीन दिन में ही फिल्म ने 49.25 करोड़ का कारोबार किया था और पूरी दुनिया में कुल 219 करोड़ रुपये कमाए थे। इसी कामयाबी ने मेकर्स को तुरंत तीसरे भाग का फैसला लेने पर मजबूर कर दिया।
Parineeti Chopra Son: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने दिखाई बेटे की झलक, जानिए क्या रखा नाम








