OG Box Office Collection Day 2: बॉक्स ऑफिस पर पवन कल्याण की फिल्म दे कॉल मी ओजी (ओजी) ने तूफान खड़ा कर दिया है। पहले दिन इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर जमकर कमाई की। यह पहला मौका है जब पवन कल्याण की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसी धांसू कमाई की है। आइए जानते हैं कि ओजी की अब तक की कमाई कितनी रही है।
OG Box Office Collection Day 1: ‘ओजी’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, जानें कलेक्शन
OG Box Office Collection
फिल्म ओजी का लोगों को लंबे समय से इंतजार था। यही वजह है कि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी एडवांस बुकिंग मिली। भारत ही नहीं विदेश में भी फिल्म की दीवानगी नजर आई। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो पेड प्रीव्यू से इसने 21 करोड़ रुपये की तगड़ी कमाई कर डाली थी। वहीं, पहले दिन इस फिल्म ने सभी भाषाओं से कुल मिलाकर 63.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन 84.75करोड़ हो गया।
Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 7: जॉली एलएलबी 3 जमकर छाप रही है नोट, जानें गुरुवार का कलेक्शन
OG Box Office Collection Day 2
शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने शुक्रवार को 19.6 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का कलेक्शन 104.35 करोड़ हो गया है। पवन कल्याण की किसी भी फिल्म ने अब तक इतना धांसू कारोबार नहीं किया। यह उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
Crew 2: क्रू 2 की तैयारी शुरू, करीना कपूर की धमाकेदार वापसी, क्या कृति और तब्बू भी आएंगी नजर?
इमरान की पहली तेलुगु फिल्म
ओजी में पवन कल्याण के अलावा इमरान हाशमी भी हैं। यह उनकी पहली तेलुगु फिल्म है। इस फिल्म में वह नकारात्मक भूमिका में हैं। इमरान की यह पहली फिल्म है। उनके लुक को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी।






