Navjot Singh Sidhu: कॉमेडी किंग कपिल शर्मा का शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार है। इस बार इसमें शामिल होने जा रहे हैं मशहूर क्रिकेट कमेंटेटर नवजोत सिंह सिद्धू। सिद्धू इस शो में ‘परमानेंट गेस्ट’ के रूप में वापसी कर रहे हैं। आप सोच रहे होंगे कि फिर अर्चना पूरन सिंह का क्या है?
Hera Pheri 3: क्या ‘हेरा फेरी 3’ में वापसी करेंगे परेश रावल? फैंस को दिया साफ जवाब
अर्चना के साथ जमेगी जोड़ी
आपको बता दें कि वह इस शो में नजर आने वाली हैं। सिद्धू कपिल शर्मा और अर्चना पूरन सिंह के साथ मिलकर धमाल मचाने वाली है। यह सिद्धू का नेटफ्लिक्स पर इस शो में पहला मौका है। हालांकि, वह पहले कपिल के शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ में अपनी शायरी और ठहाकों के लिए मशहूर थे।
नए सीजन का मजेदार प्रोमो रिलीज
नेटफ्लिक्स ने तीसरे सीजन के लिए एक मजेदार प्रोमो रिलीज किया है। इस वीडियो में कपिल, अर्चना पूरन सिंह के लिए एक बड़ा सरप्राइज लाते हैं। प्रोमो में कपिल मजाक में कहते हैं कि सिद्धू की वापसी के बाद अब अर्चना को शायद बोलने का मौका भी नहीं मिलेगा।
Ek kursi paaji ke liye please 🤩
Har Funnyvaar Badhega Humara Parivaar with the comeback of Navjot Singh Sidhu & Archana Puran Singh. Watch them in the new season of The Great Indian Kapil Show, streaming from 21 June, at 8 PM only on Netflix.#TheGreatIndianKapilShowOnNetflix pic.twitter.com/QIy0MSMpI8
— Netflix India (@NetflixIndia) June 9, 2025
सिद्धू का दिखेगा पुराना अंदाज
सिद्धू अपने चिर-परिचित अंदाज में शायरी सुनाते हैं और कहते हैं कि कायनात में उनकी आवाज कोई दबा नहीं सकता, जिससे हंसी का माहौल बन जाता है। प्रोमो में अर्चना को सिद्धू की वापसी की खबर सुनकर हैरान होते और मजाक में ‘बेहोश’ होते दिखाया गया है। दरअसल, बीच में कपिल के शो से सिद्धू को हटना पड़ा था, और उनकी जगह अर्चना ने ली थी। अब दोनों की जोड़ी एक साथ दर्शकों को गुदगुदाएगी।








