Mridul: बिग बॉस 19 में अपनी सादगी और ईमानदारी से सबका दिल जीतने वाले मृदुल तिवारी रियल लाइफ में भी बिल्कुल वैसा ही हैं। शो में वे जैसे दिखे, असल जिंदगी में भी वह साधारण, मेहनती और दूसरों की मदद करने वाले हैं। मृदुल हमेशा लोगों की सहायता करते नजर आते हैं। खासकर बच्चों की पढ़ाई को लेकर उनका जुनून अलग ही है। वह अक्सर बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताते हैं और जरूरतमंदों की मदद करते हैं।
Dhurandhar Box Office Collection Day 21: धुरंधर की सुनामी 21वें दिन हुई तेज, जानें कलेक्शन
Mridul ने Christmas पर बांटे गिफ्ट
क्रिसमस के मौके पर मृदुल ने कुछ गरीब बच्चों से मिलकर उन्हें स्कूल की किताबें, कॉपियां और दूसरी जरूरी चीजें गिफ्ट कीं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खुद मृदुल ने साझा किया है। इसमें बच्चे खुशी से झूम रहे हैं और उनके चेहरे पर मुस्कान देखते ही बनती है। मृदुल बच्चों से प्यार से बात करते हुए कहते हैं, “सैंटा क्लॉज आए न आए, लेकिन इन बच्चों का भाई तो जरूर आएगा।” यह देखकर हर कोई सोशल मीडिया पर मृदुल की तारीफ कर रहा है।
मैं तो किन्हीं मजबूरियों की वजह से पढ़ाई पूरी नहीं कर पाया। पर आज अगर लायक हूँ तो आज से लेकर अंत तक जिस भी जरूरतमंद के काम आ सकूँ या बच्चों की शिक्षा
में कुछ भी मदद कर पाऊँगा तो ज़रूर करूँगा। पढ़ाई से जरूरी कुछ भी नहीं। 🙌🏻मेहनत करो, ईमानदार रहो, शिक्षित बनो – जय सिया राम 🚩… pic.twitter.com/DWp0tpve45
— The MriDul (@THEMRIDUL7) December 25, 2025
लोग कर रहे Mridul की तारीफ
इस वीडियो को एक्स पर शेयर करते हुए मृदुल ने दिल छूने वाला कैप्शन लिखा। वह बोले, “मैं तो कुछ मजबूरियों की वजह से अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाया। लेकिन आज अगर थोड़ा भी लायक हूं तो जीवन भर जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में मदद करूंगा। पढ़ाई से बढ़कर कुछ नहीं है।”आगे उन्होंने लिखा, “मेहनत करो, ईमानदार रहो, शिक्षित बनो – जय सिया राम।” मृदुल की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब तारीफ बटोर रही है। रही है।








