Mother’s Day 2025: मदर्स डे के मौके पर मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने अपनी दिवंगत मां निर्मल कपूर को याद करते हुए एक सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी मां के साथ बिताए खास पलों को साझा किया। इंटरनेट पर आते ही ये तस्वीरें हर किसी का दिल छू गईं।
Sajid Khan: “हमारे पास हीरो बहुत कम बचे हैं”, साजिद खान ने बॉलीवुड को लेकर क्यों कही ये बात?
बोनी कपूर ने साझा की तस्वीरें
Mother’s Day पर साझा की गई इन तस्वीरों में से एक बोनी की एक पुरानी बचपन की तस्वीर और एक मां की अस्थि विसर्जन की तस्वीर है। बचपन की तस्वीर में छोटे बोनी अपनी मां के साथ एक पूजा में बैठे नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे ये सितारे
निर्मल कपूर का 90 साल की उम्र में मुंबई के कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया था। 3 मई को पवन हंस श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया था, जिसमें करण जौहर, रानी मुखर्जी और फरहान अख्तर जैसे कई बड़े सितारे शामिल हुए थे।
निर्मल के परिवार में कई बॉलीवुड सितारे
निर्मल कपूर बोनी कपूर, अनिल कपूर, संजय कपूर और रीना कपूर मारवाह की मां थीं। वह सोनम कपूर, रिया कपूर, हर्षवर्धन कपूर, जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर, शनाया कपूर और मोहित मारवाह जैसे सितारों की दादी भी थीं।








