Mission Impossible The Final Reckoning X Review: टॉम क्रूज को आखिरी बार उनके सबसे मशहूर किरदार ‘एथन हंट’ के रूप में बड़े पर्दे पर देखकर उनके फैंस भावुक हैं। ‘मिशन इम्पॉसिबल’ फ्रेंचाइजी का आठवां और अंतिम भाग ‘मिशन इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग’ आज यानी 17 मई 2025 को भारत के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुका है।
कान में 5 मिनट तक बजीं फिल्म के लिए तालियां
क्रिस्टोफर मैकक्वेरी के निर्देशन में बनी Mission Impossible The Final Reckoning अमेरिका में 23 मई को रिलीज होगी, लेकिन भारतीय फैंस के लिए यह एक हफ्ते पहले ही आ चुकी है।
‘मिशन इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग’ का वर्ल्ड प्रीमियर 14 मई 2025 को 78वें कान फिल्म फेस्टिवल में हुआ था। इस दौरान फिल्म को 5 मिनट तक स्टैंडिंग ओवेशन मिला, जिसे देख टॉम क्रूज की आंखें नम हो गईं। इससे जुड़ा उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ।
लोगों को कैसी लगी फिल्म?
रिलीज के साथ ही फैंस ने एक्स पर फिल्म की तारीफों के पुल बांध दिए हैं। एक यूजर ने लिखा, “मिशन इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग में आपको जबरदस्त एक्शन और इमोशन दोनों मिलते हैं। शुरुआत थोड़ी धीमी लग सकती है, लेकिन आखिरी हिस्सा जबरदस्त है। फॉलआउट से भी बड़ा और दमदार। कहानी के कुछ धीमे हिस्से भी असरदार हैं। टॉम क्रूज का असली स्टंट करना आज भी हैरान कर देता है। एक अन्य यूजर ने लिखा, “मिशन इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग अगर वाकई इस फ्रेंचाइजी का आखिरी हिस्सा है तो ये एक संतोषजनक अंत है। इसमें कई ऐसे पल हैं जो याद दिलाते हैं कि एथन हंट अब तक क्या-क्या झेल चुके हैं और उनका मकसद क्या रहा है? टॉम क्रूज आज भी पहले जैसा ही तेज दौड़ते हैं। ठीक वैसे ही जैसा 30 साल पहले दौड़ते थे। फिल्म में जबरदस्त एक्शन सीन भरे पड़े हैं। मुझे तीसरा हिस्सा (थर्ड एक्ट) सबसे ज्यादा पसंद आया, लेकिन वहां तक पहुंचने में थोड़ा वक्त लगता है। इसके लिए आपको धैर्य रखना होगा। चाहे आपको कहानी पसंद आए या नहीं, टॉम क्रूज ने इस फ्रेंचाइजी के लिए जो मेहनत की है, वो तारीफ के काबिल है।”
#MissionImpossibleTheFinalReckoning in general is a satisfying ending to the franchise(if it ends)with lots of recalls of what Ethan Hunt has been through and his motto. Tom Cruise still runs a lot and as fast as 30 years ago 😄! There are still plenty of amazing action… pic.twitter.com/EI9w0OBbL4
— MaggieM_in_LA (@MaggieM_in_LA) May 13, 2025
MISSION IMPOSSIBLE: THE FINAL RECKONING has all the action and emotion you want. Even though it’s got a slow start, its third act rocks as a bigger version of FALLOUT’s. Yet, the painstaking moments work and Tom Cruise going practical STILL surprises me. #MissionImpossible pic.twitter.com/ADjBRK3Cd6
— Chris Gallardo 🌊 (@chrisagwrites) May 16, 2025
फिल्म को लेकर भारत में जबरदस्त क्रेज
भारत में Mission Impossible The Final Reckoning 3000 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज हुई है और इसे अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू में देखा जा सकता है। एडवांस बुकिंग में 1.65 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं, जो इस फ्रैंचाइजी की भारत में लोकप्रियता दिखाता है। पहले दिन 15-20 करोड़ के कलेक्शन की उम्मीद है जो वीकेंड तक और बढ़ सकता है।








