Mirai Box Office Collection Day 9: तेजा सज्जा की फिल्म ‘मिराय’ लगातार दर्शकों का दिल जीत रही है। इस फिल्म ने भारत के साथ विदेश में भी अपनी सफलता का परचम लहराया है। आइए जानते हैं कि भारत में इस फिल्म ने अब तक कितने करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
Jolly LLB 3: अक्षय कुमार की टॉप 10 ओपनिंग फिल्मों में जगह बना पाएगी ‘जॉली एलएलबी 3’?
Mirai Box Office Collection Day 9
पहले हफ्ते में शानदार प्रदर्शन के बाद मिराय का दूसरे वीकएंड में भी जलवा बरकरार है। इस फिल्म दूसरे शुक्रवार यानी 8वें दिन 2.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। ताजा आंकड़ों के मुताबिक खबर लिखे जाने तक इस फिल्म ने दूसरे शनिवार को 2.13 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था। देर रात तक फिल्म की कमाई में और इजाफा देखने को मिल सकता है। इसी के साथ फिल्म का कुल कारोबार अब 69.98 करोड़ रुपये हो गया है। बता दें कि पहले हफ्ते में यह फिल्म 65.1 करोड़ रुपये का कारोबार करने में सफल रही थी।
शानदार है फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म की रफ्तार को देखकर उम्मीद की जा रही है कि यह जल्द ही 100 करोड़ का आकड़ा भारत में पार कर लेगी। फिल्म मिराय एक्शन के साथ वीएफएक्स के लिए भी काफी ज्यादा प्रशंसा बटोर रही है। इस फिल्म में रितिका नायक, श्रिया सरन, जगपति बाबू और मनोज मांचू जैसे सितारे भी हैं।
Jolly LLB 3 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 2025 में इन सुपरस्टार्स की फिल्मों को छोड़ा पीछे






