Manoj Bajpayee: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की गहमागहमी के बीच बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज बाजपेयी एक फर्जी वीडियो की वजह से चर्चा में आ गए हैं। इस वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि मनोज किसी राजनीतिक पार्टी का समर्थन कर रहे हैं। हालांकि, अभिनेता ने इस पर सख्त रुख अपनाते हुए इसे फर्जी करार दिया है। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अपनी सफाई देते हुए उन्होंने फैंस से अपील की कि इस गलत कंटेंट को शेयर न करें और ऐसी हरकतों को बढ़ावा न दें।
Thamma vs Ek Deewane Ki Deewaniyat में कौन जीतेगी बॉक्स ऑफिस की जंग? जानें यहां
Manoj Bajpayee की सफाई
मनोज ने एक्स पर लिखा, “मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि मेरा किसी भी राजनीतिक पार्टी से कोई संबंध या समर्थन नहीं है। वायरल हो रहा वीडियो पूरी तरह फर्जी है। यह मेरे पुराने प्राइम वीडियो के एक विज्ञापन का एडिटेड वर्जन है। मैं सभी से निवेदन करता हूं कि इसे शेयर करना बंद करें और इस तरह के भ्रामक कंटेंट को बढ़ावा न दें।”
Amitabh Bachchan ने आधी रात को क्यों मांगी फैंस से माफी? जानिए वजह
I would like to publicly state that I have no association or allegiance with any political party. The video being circulated is a fake, patched-up edit of an ad I did for @PrimeVideoIN. I sincerely appeal to everyone sharing it to stop spreading such distorted content and urge… https://t.co/teeCJLhgvI
— manoj bajpayee (@BajpayeeManoj) October 16, 2025
कई फिल्मों में किया शानदार अभिनय
बिहार के रहने वाले मनोज बाजपेयी हमेशा अपनी जड़ों से जुड़े रहे हैं। उनकी फिल्में जैसे ‘सत्या’, ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर जैसी फिल्मों’ ने उन्हें दर्शकों का चहेता बनाया। हालांकि, इस वायरल वीडियो ने उनकी बेदाग छवि को निशाना बनाने की कोशिश की। मनोज ने साफ कर दिया कि वे किसी भी सियासी खेल का हिस्सा नहीं हैं। चुनाव में इस तरह के फर्जी वीडियोज का इस्तेमाल पहले भी देखा गया है।
Thamma Box Office Collection Day 1 vs Top 5 Diwali Openers: थामा दिवाली पर बनाएगी टॉप 5 में जगह?








