Raghu Rai: मशहूर फोटोग्राफर रघु राय का निधन, 83 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

Table of Content

Raghu Rai: भारत के सबसे प्रतिष्ठित और जाने-माने फोटोग्राफर रघु राय अब हमारे बीच नहीं रहे। उनके बेटे और स्वयं एक प्रसिद्ध फोटोग्राफर, नितिन राय के अनुसार उनके पिता पिछले दो वर्षों से कैंसर से जंग लड़ रहे थे। प्रोस्टेट कैंसर और पेट के कैंसर को मात देने के बाद हाल ही में कैंसर उनके मस्तिष्क तक फैल गया था। इसके साथ उम्र संबंधी अन्य समस्याएं भी थीं। इन्हीं कारणों से रविवार को दिल्ली के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया।

Bhooth Bangla Hit Or Flop: पहले हफ़्ते में अक्षय की फ़ीस भर कमा पाई ‘भूत बंगला’, पढ़िए कमाई की असली रिपोर्ट

बड़े भाई से सीखीं बारीकियां

रघु राय (Raghu Rai) का जन्म 1942 में अविभाजित भारत के पंजाब (अब पाकिस्तान में स्थित झंग) में हुआ था। उन्होंने फोटोग्राफी की बारीकियां 1962 में अपने बड़े भाई एस. पॉल से सीखीं। 1965 में ‘द स्टेट्समैन’ अखबार से अपने करियर की शुरुआत करने वाले रघु राय ने जल्द ही अपनी एक अलग पहचान बना ली थी। 1968 में उनकी महर्षि महेश योगी के आश्रम की तस्वीरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। उस समय वहां मशहूर ब्रिटिश बैंड ‘द बीटल्स’ मौजूद था। उनकी प्रतिभा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 1977 में महान फ्रांसीसी फोटोग्राफर हेनरी कार्टियर-ब्रेसन ने उन्हें दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित फोटोग्राफी एजेंसी ‘मैग्नम फोटोज’ के लिए नामांकित किया था।

Ramayana: जवाब दे रहा प्राइम फ़ोकस के निवेशकों का धीरज, हफ़्ते में गिर गया 10 फ़ीसदी से ज़्यादा भाव

‘पद्म श्री’ से सम्मानित थे रघु

रघु राय (Raghu Rai) ने अपने करियर के दौरान भारत की कई ऐतिहासिक घटनाओं को अपने कैमरे में कैद किया। 1971 के बांग्लादेश युद्ध की उनकी बेजोड़ कवरेज के लिए भारत सरकार ने उन्हें 1972 में पद्म श्री से सम्मानित किया। 1984 की भोपाल गैस त्रासदी के उनके दस्तावेजीकरण और उस पर आधारित उनकी पुस्तक ‘एक्सपोजर ए कॉर्पोरेट क्राइम’ को आज भी पत्रकारिता की दुनिया का एक मील का पत्थर माना जाता है।

उनके प्रमुख काम

रघु राय ने ‘इंडिया टुडे’ और ‘संडे’ जैसी प्रमुख पत्रिकाओं में पिक्चर एडिटर के रूप में अपनी सेवाएं दीं। उन्होंने भारत के लोगों, संस्कृति और शहरों पर 18 से अधिक पुस्तकें प्रकाशित कीं, जिनमें ‘Raghu Rai’s India: Reflections in Colour’ प्रमुख है। उनका काम ‘टाइम’, ‘लाइफ’, ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’, ‘न्यूज़वीक’ और ‘द न्यूयॉर्कर’ जैसी विश्व प्रसिद्ध पत्रिकाओं में प्रमुखता से प्रकाशित हुआ।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...